बार-बार एक ही पासवर्ड यूज कर रहे हैं? आपका अकाउंट भी हो सकता है हैकर्स का निशाना!

गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाली नोडल एजेंसी के अनुसार, अक्सर लोग इंटरनेट पर पासवर्ड रखने के दौरान कॉमन पासवर्ड का यूज करते हैं, जो खतरनाक हो सकता है. हमेशा अलग-अलग प्लेटफॉर्म और डिवाइस के लिए अलग-अलग स्ट्रांग पासवर्ड बनाएं और अपने ऑनलाइन अकाउंट्स को सुरक्षित रखें.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

नई दिल्ली: इंटरनेट की दुनिया में सुरक्षा का पहला कदम पासवर्ड होता है, जो हर प्लेटफॉर्म, अकाउंट और डिवाइस को संरक्षित रखता है. लेकिन सुविधा के चक्कर में कई लोग एक ही सरल पासवर्ड का इस्तेमाल सभी जगहों पर कर लेते हैं, जो बड़ा जोखिम पैदा कर सकता है. साइबर दोस्त I4C ने एक्स प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट साझा कर इस खतरे के बारे में जागरूक किया है.साइबर दोस्त I4C एक नोडल सरकारी एजेंसी के अंतर्गत कार्य करती है. जो गृह मंत्रालय के अधीन आती है. उनके अनुसार, यदि किसी एक डिवाइस का डेटा ब्रीच हो जाता है, तो सभी जुड़े अकाउंट खतरे में पड़ सकते हैं. इससे हैकर्स को आसानी से अन्य प्लेटफॉर्म तक पहुंच मिल सकती है.

एक अकाउंट का पासवर्ड लीक, तो बाकी पर संकट

साइबर दोस्त के पोस्ट के अनुसार यदि आप एक ही पासवर्ड को कई वेबसाइटों या ऐप्स पर उपयोग करते हैं, तो किसी एक प्लेटफॉर्म से डेटा लीक होने पर आपके अन्य अकाउंट पर गंभीर खतरा मंडरा सकता है. इससे हैकर्स को आपके अन्य डिवाइसों तक पहुंच प्राप्त हो सकती है.

अलग-अलग मजबूत पासवर्ड का करें इस्तेमाल

डिवाइस और विभिन्न प्लेटफॉर्म को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक है कि हर प्लेटफॉर्म के लिए अलग पासवर्ड का उपयोग करें. साथ ही, सभी पासवर्ड मजबूत होने चाहिए, ताकि हैकिंग का जोखिम कम हो.

 पासवर्ड बनाते वक्त इन गलतियों से बचें

बैंक अकाउंट या अन्य प्लेटफॉर्म के लिए पासवर्ड बनाते समय हमेशा ध्यान रखें कि इसमें नाम, जन्मतिथि या मोबाइल नंबर जैसी व्यक्तिगत जानकारी शामिल न हो. कई लोग अपने नाम पर आधारित पासवर्ड चुनते हैं, जो बेहद खतरनाक साबित हो सकता है.

हमेशा ऐसे पासवर्ड चुनें

बैंक या किसी अन्य प्लेटफॉर्म के लिए मजबूत पासवर्ड रखना जरूरी है. इसके लिए विशेष चिह्नों, अंकों, छोटे और बड़े अक्षरों को मिलाकर पासवर्ड तैयार करें.

बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए यूनिक पासवर्ड जरूरी

बैंक अकाउंट को सुरक्षित रखने के लिए यूनिक पासवर्ड बनाएं और इसे किसी अन्य व्यक्ति के साथ साझा न करें. इससे व्यक्तिगत जानकारी की रक्षा होती है.

इन सामान्य पासवर्डों से रहें दूर

कई रिपोर्टों में सामने आया है कि दुनिया भर में लोग सामान्य पासवर्डों का इस्तेमाल करते हैं, जैसे पासवर्ड और '123456'. इन्हें सबसे कमजोर माना जाता है और इनसे बचना चाहिए.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag