YouTube Premium Lite में धमाकेदार अपडेट, अब ये फीचर्स भी फ्री
यूट्यूब ने अपने सुपर किफायती प्रीमियम लाइट प्लान को और भी धांसू बना दिया है. अब इसमें बैकग्राउंड प्ले और ऑफलाइन डाउनलोड की शानदार सुविधा भी फ्री में मिलेगी. यूजर्स की फीडबैक सुनकर किया गया ये अपडेट लाइट प्लान को पहले से कहीं ज्यादा मजेदार और यूजफुल बना देगा.

यूट्यूब ने अपने किफायती प्रीमियम लाइट प्लान को और भी आकर्षक बनाने के लिए बड़ा अपडेट जारी किया है. कंपनी ने यूजर फीडबैक को ध्यान में रखते हुए बैकराउंड प्लेऔर आफलाईन डाउनलोड जैसी दो महत्वपूर्ण सुविधाओं को इस प्लान में शामिल करने का ऐलान किया है. अब यूजर्स बिना विज्ञापन के वीडियो देख सकेंगे, साथ ही बैकग्राउंड में प्ले और ऑफलाइन डाउनलोड की सुविधा भी मिलेगी, जिससे यह प्लान पहले से कहीं ज्यादा उपयोगी हो गया है.
यह बदलाव आज से लागू होना शुरू हो गया है और आने वाले हफ्तों में जहां-जहां प्रीमियम लाइट उपलब्ध है, वहां पूरी तरह रोलआउट कर दिया जाएगा. इससे लाखों यूजर्स को फायदा पहुंचेगा, खासकर उन लोगों को जो कम खर्च में बेहतर यूट्यूब एक्सपीरियंस चाहते हैं.
Over the next few weeks, we’re introducing new features to our @youtube Premium Lite tier.
You’ll soon be able to enjoy most videos offline and in the background, in addition to most videos ad-free.
Excited to keep giving our subscribers more flexibility to choose the YouTube… pic.twitter.com/7vroOdAbYZ— Neal Mohan (@nealmohan) February 24, 2026
प्रीमियम लाइट प्लान में क्या-क्या नए फीचर्स जुड़े
यूट्यूब की आधिकारिक घोषणा के अनुसार, प्रीमियम लाइट सब्सक्राइबर्स अब बैकराउंड प्ले का फायदा उठा सकेंगे. इसका मतलब है कि मोबाइल ऐप को मिनिमाइज करने या स्क्रीन लॉक करने पर भी वीडियो चलता रहेगा. पॉडकास्ट, लंबे इंटरव्यू या लेक्चर सुनने वालों के लिए यह फीचर बेहद कारगर साबित होगा. इसके अलावा अब आफलाईन डाउनलोड की सुविधा भी मिल रही है, जिससे यूजर्स अपने पसंदीदा वीडियो डाउनलोड करके बिना इंटरनेट के भी देख सकेंगे. इन बदलावों से वीडियो देखने का अनुभव लगभग फुल प्रीमियम जैसा हो गया है, हालांकि यूट्यूब म्यूजिक और म्यूजिक वीडियोज के लिए अभी भी पूरा यूट्यूब प्रीमियम प्लान ही जरूरी रहेगा.
यूट्यूब प्रीमियम लाइट प्लान्स की कीमतें और तुलना
भारत में यूट्यूब प्रीमियम लाइट प्लान की कीमत ₹89 प्रति माह से शुरू होती है. वहीं रेगुलर यूट्यूब प्रीमियम की शुरुआती कीमत ₹149 प्रति माह है. रेगुलर प्लान में सभी वीडियो पर बिना विज्ञापन,यूट्यूब प्रीमियम लाइट, बैकग्राउंड प्ले और डाउनलोड जैसी सभी सुविधाएं शामिल हैं. यह अपडेट प्रीमियम लाइट को पहले के मुकाबले काफी मजबूत बनाता है और बजट में रहकर बेहतर विकल्प तलाशने वाले यूजर्स के लिए इसे चुनना अब ज्यादा समझदारी वाला फैसला साबित हो सकता है.


