Jp Nadda की ताजा ख़बरें
Saturday, 30 July 2022
बद्रीनाथ के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड भाजपा की कमान
Saturday, 30 July 2022
नड्डा पटना में भाजपा प्रकोष्ठों की दो-दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करेंगे
Saturday, 09 July 2022
मुंबई लौटने पर मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा: CM एकनाथ शिंदे
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अपने शपथ ग्रहण समारोह के बाद दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर आये हुये हैं।मुख्यमंत्री शिंदे ने आज सुबह महाराष्ट्र सदन में महान मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज, भारतीय संविधान के निर्माता डॉ बाबासाहेब अम्बेडकर और महान सामाजिक क्रांतिकारी महात्मा ज्योतिबा फुले की मूर्तियों पर श्रद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात उन्होंने भाजपा अध्यक्ष नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री फडनवीस भी उपस्थित रहे।
Wednesday, 08 June 2022
जेपी नड्डा दो दिन के पश्चिम बंगाल दौरे पर, बीजेपी नेताओं के साथ करेंगे बैठक
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पश्चिम बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। अपने दौरे के दूसरे दिन आज वह पश्चिम बंगाल भाजपा कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन करेंगे। साथ ही वह रासबिहारी बोस संस्थान और चिनसुराह में वंदे मातरम भवन भी जाएंगे.इस मौके पर उनके साथ बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुकांत मजूमदार और सुभेंन्द्रु अधिकारी मौजूद रहे.
Friday, 03 June 2022
BJP के शीर्ष नेताओं ने धामी को दी उपचुनाव में जीत की बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित दल के शीर्ष नेताओं ने शुक्रवार को उत्तराखंड की चंपावत विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत दर्ज करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई दी और विश्वास जताया कि इस पहाड़ी प्रदेश की प्रगति के लिए वह और कड़ी मेहनत से काम करेंगे।
Monday, 30 May 2022
मोदी सरकार के 8 साल, जाति, परिवार, भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण की राजनीति पर विकासवाद की जीत के : नड्डा
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र में भाजपा सरकार की आठवीं वर्षगांठ के मौके पर आज कहा कि बीते आठ वर्ष जातिवाद, परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण के दंश से ग्रसित देश की राजनीति पर विकासवाद की जीत की अविरल यात्रा है।
Monday, 09 May 2022
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 10 और 11 मई को राजस्थान दौरे पर रहेंगे
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 10 और 11मई को राजस्थान के दौरा करेंगे। पार्टी ने इसकी जानकारी दी। पार्टी की ओर से जारी बयान के अनुसार 10 मई को नड्डा श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ में बीकानेर संभाग के बूथ सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
Sunday, 08 May 2022
जहां संस्कृत वहीं संस्कृति, दिल्ली में उत्कर्ष महोत्सव का आगाज
देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार को केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय उत्कर्ष महोत्सव का आगाज हुआ। जिसमें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हम संस्कृति के रक्षक हैं।