Latest News on News in Hindi | Local News | District Updates - JBT
Thursday, 12 January 2023
उत्तराखंड में दरारों ने बढ़ाई दहशत,अब टिहरी पर आयी मुसीबत
Wednesday, 11 January 2023
जोशीमठ में ख़ौफ़ और मायूसी का आलम,आज शुरू होगा ध्वस्तीकरण
प्रशासन द्वारा असुरक्षित जोन घोषित क्षेत्रों को खाली करा लिया गया है। वहीं बुधवार को 678 घर और 2 होटलों पर बुलडोजर से कार्रवाई की जाएगी। प्रभावित इलाकों में SDRF की टीम तैनात की गई है। साथ ही लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है।
Monday, 09 January 2023
क्या उत्तराखंड सरकार के पास जोशीमठ के लिए भविष्य का कोई रोडमैप है?
जोशीमठ में ज़मीन दरक रही है।उजड़ रहे आशियानों में सिर्फ चीत्कार सुनाई पड़ रही है।उत्तराखंड सरकार मुसीबत के मारे लोगों को भरोसा दे रही है।प्रधानमंत्री कार्यालय लगातार स्थिति पर निगाह बनाए हुए है।अब तक 65 परिवारों को शिफ्ट किया गया है
Monday, 09 January 2023
जोशीमठ में हालात नाजुक, इलाके में निर्माण कार्यों पर रोक, 65 परिवारों को शिफ्ट किया गया
उत्तराखंड के जोशीमठ में हालात नाजुक हैं। बताया जाता है कि प्रशासन ने अब तक 68 परिवारों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया है जबकि 603 घरों में अब भी दरारें पड़ी हुई हैं। स्थानीय लोग हैरान और परेशान हैं कि वह क्या कहें और अपनी संपत्ति को छोड़कर कहां जाएं।
Thursday, 05 January 2023
उत्तराखंड: जोशीमठ के घरों में आई दरारें, दो होटल कराए गए बंद
जोशीमठ शहर में पिछले कई दिनों से घरों में दरार पड़ने की घटनाएं सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि अभी तक 561 घरों में दरारें पड़ चुकी है। इसे देखते हुए दो होटलों को भी बंद कराया गया है। इस बीच लोग उत्तराखंड सरकार से खुद के मकान और जीवन को बचाने की गुहार लगा रहे है।
Wednesday, 04 January 2023
Haldwani: रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में पहली बार बोलीं BSP प्रमुख मायावती, कही ये बात...
बीएसपी प्रमुख मायावती ने इस मुद्दे पर ट्वीट करते हुए लिखा कि "उत्तराखण्ड स्टेट के हल्द्वानी में बर्फीले मौसम में ही अतिक्रमण हटाने के नाम पर हजारों गरीब व मुस्लिम परिवारों को उजाड़ने का अमानवीय कार्य अति-दुःखद। सरकार का काम लोगों को बसाना है, न कि उजाड़ना। सरकार इस मामले में जरूर सकारात्मक कदम उठाये, बीएसपी की यह मांग।"
Saturday, 31 December 2022
उत्तराखंड: जोशीमठ में धंस रही है ज़मीन, सर्द रातों में कई परिवार खुले आसमान के नीचे
कुछ साल पहले केदार घाटी में प्रलयंकारी बाढ़ का मंजर लोग अभी भूले नहीं हैं ,कि एक बार फिर कुदरत कुछ बड़ा संकेत दे रही है।ये मामला चमोली जिले का है जहां जोशीमठ में एक खतरनाक नज़ारा देखने को मिला।असल में हुआ ये कि जब लोग सोकर उठे तो
Friday, 30 December 2022
चंपावत के स्कूल में अजब मुसीबत, बच्चों में ये किसका असर,चीखने-चिल्लाने लगी छात्राएं
चंपावत स्थित अटल उत्कृष्ट जीआईसी स्कूल में छात्राओं के चीखने-चिल्लाने और अचेत होने का मामला सामने आया है। मंगलवार और बुधवार को 29 छात्राएं और तीन छात्र अचानक बेहोश हो गए। शिक्षा विभाग ने इसे मास हिस्टीरिया बताया है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने छात्र-छात्राओं की काउंसलिंग के लिए आग्रह किया है। हालांकि अभिभावक इसे दैवीय प्रकोप बता रहे हैं।
Thursday, 29 December 2022
उत्तराखंड में कोविड को लेकर खास सतर्कता, स्कूली बच्चों के लिए मास्क अनिवार्य
शिक्षा विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि कोरोना को लेकर सतर्कता बरतनी बेहद जरूरी है। उन्होंने आगे बताया कि प्रदेश के सभी स्कूलों में छात्रों, शिक्षकों और अन्य सभी कर्मचारियों को स्कूल में मास्क लगाकर आना अनिवार्य होगा।
Wednesday, 28 December 2022
उत्तराखंड में भीषण शीतलहर, पहाड़ से लेकर मैदान तक कंपकपी, हरिद्वार सबसे ज्यादा सर्द
उत्तराखंड में सर्दी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। प्रदेश में तापमान गिरने के साथ ही ठंड और ठिठुरन बढ़ गई है। वहीं सुबह और शाम घना कोहरा छाया हुआ है। साथ ही बर्फीली हवाओं के चलते लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। पहाड़ों से लेकर मैदानी राज्यों तक ठंड के सितम से लोग परेशान है।