Uttarakhand की ताजा ख़बरें
Friday, 09 December 2022
Uttarakhand: पुलिस ने 'राजा' को राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई
Wednesday, 07 December 2022
Uttarakhand: चारधाम हेली टिकटों की बुकिंग के लिए CM धामी ने दिए ये निर्देश
Tuesday, 29 November 2022
Uttarakhand Assembly: सदन में पहुंचे सतपाल महाराज को घेरने में विपक्ष रहा फेल
मंगलवार को विधानसभा के तृतीय सत्र के प्रथम दिन विपक्ष प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज को सदन में घेरने में एक दम से नाकाम रहा। सदन में प्रश्नकाल के दौरान सतपाल महाराज ने सभी विपक्षी नेताओं के प्रश्नों का पूरी बेबाकी से उत्तर दिया।
Monday, 28 November 2022
पंचायतों की कार्यप्रणाली समझने के लिए जम्मू-कश्मीर के पंचायत प्रतिनिधियों ने सतपाल महाराज से की मुलाकात
सोमवार को उत्तराखंड में जम्मू-कश्मीर से पंचायतों की कार्यप्रणाली समझने आए सैकडों पंचायत प्रतिनिधियों ने राज्य के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज से मुलाकात की। इस अवसर पर पंचायती राज विभाग के संयुक्त निदेशक राजीव नाथ त्रिपाठी, जिला पंचायत राज अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल सहित अनेक अधिकारी मौजूद थे।
Thursday, 24 November 2022
चिंतन शिविर के अंतिम दिन अधिकारियों को सतपाल महाराज ने दिया विकास का मंत्र
गुरुवार को उत्तराखंड के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी मसूरी में चिंतन शिविर के अंतिम दिन अधिकारियों को विकास का मंत्र दिया। उन्होंने चिंतन शिविर को उत्तराखंड के विकास की महत्वपूर्ण पहल बताते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रशंसा की।
Tuesday, 15 November 2022
Uttarakhand: बर्फबारी के बाद चांदी सा चमका बद्रीनाथ धाम, देखिए अद्भुत तस्वीरें
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ नजर आ रहा है। बीते कई दिनों से प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर बर्फबारी हो रही है। वहीं बद्रीनाथ धाम में बर्फबारी के बाद मौसम खुशनुमा बना हुआ हैं। मंगलवार सुबह जब धूप निकली तो बद्रीनाथ की वादियां चांदी की तरह चमकती हुई नज़र आई।
Monday, 14 November 2022
बांदा: अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, 5 लोग हुए घायल 1 की मौत
उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में बबेरू तहसील अंतर्गत औगासी पुल की एक घटना सामने आई है जहां पुल सकरा होने के कारण सामने आए एक ट्रक से बचने के लिए साइड में करते वक्त अनियंत्रित हो गया और पुल से नीचे गिरने से उसकी चपेट में आने से 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और एक बच्चे की मौत हो गई है।
Friday, 11 November 2022
विदेशों में भी अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाएंगे हमारे कलाकार: महाराज
उत्तराखंड के पर्यटन, संस्कृति, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, लोक निर्माण, सिंचाई, जलागम एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित आजाद भवन में भारत और विदेशों के बीच सांस्कृतिक और शैक्षिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) और राज्य सरकारों के बीच समझौता ज्ञापन के हस्ताक्षर समारोह में हिस्सा लिया।
Tuesday, 08 November 2022
सतपाल महाराज ने दी प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनायें
प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व, संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के दौरान शहीद हुए आंदोलनकारियों को नमन करते हुए प्रदेशवासियों को उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस की 23वीं वर्षगांठ पर अपनी शुभकामनाएं दी हैं।
Saturday, 05 November 2022
उत्तराखंड: यूटिलिटी और प्राइवेट बस के बीच जबरदस्त भिड़ंत, 2 दर्जन से ज्यादा छात्र घायल
विकासनगर में शनिवार सुबह 8:45 बजे विकासनगर-हरबर्टपुर देहरादून हाईवे पर एक प्राइवेट बस और यूटिलिटी के बीच भिड़ंत हुई है। लेहमन पुल के पास प्राइवेट बस व खनन से भरी यूटिलिटी में आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई थी, जिससे कई छात्र घायल हुए हैं
Monday, 31 October 2022
उत्तराखंड: दिवाली की छुट्टी के बाद विद्यालय नहीं पहुंचे उत्तरकाशी के 4 शिक्षक निलंबित
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के एक उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यक सहित चार शिक्षकों को कार्य में लापरवाही बरतने और बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने के आरोप में सोमवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। जिले में डुंडा