उत्तराखंड: जोशीमठ के घरों में आई दरारें, दो होटल कराए गए बंद

जोशीमठ शहर में पिछले कई दिनों से घरों में दरार पड़ने की घटनाएं सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि अभी तक 561 घरों में दरारें पड़ चुकी है। इसे देखते हुए दो होटलों को भी बंद कराया गया है। इस बीच लोग उत्तराखंड सरकार से खुद के मकान और जीवन को बचाने की गुहार लगा रहे है।

Shruti Singh
Edited By: Shruti Singh

उत्तराखंड के जोशीमठ शहर में लोगों पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल, यहां मकानों-दुकानों में अचानक दरारें पड़ने लगी है। हालात ये है कि घरों में दरार पड़ने के साथ ही जमीन धंस रही है। वहीं कई जगहों पर तो अचानक जमीन से पानी निकल रहा है। ऐसे में लोगों को मजबूरन अपने घरों को छोड़कर कहीं और शिफ्ट होना पड़ रहा है।

561 घरों में आई दरार

जोशीमठ शहर में पिछले कई दिनों से घरों में दरार पड़ने की घटनाएं सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि अभी तक 561 घरों में दरारें पड़ चुकी है। इसे देखते हुए दो होटलों को भी बंद कराया गया है। इस बीच लोग उत्तराखंड सरकार से खुद के मकान और जीवन को बचाने की गुहार लगा रहे है।

सीएम धामी ने दिया हर संभव मदद का भरोसा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि "जोशीमठ सर्वेक्षण का कार्य लगातार चल रहा है, सर्वेक्षण रिपोर्ट के बाद समीक्षा बैठक की गई है। जोशीमठ शहर को बचाने के लिए सभी ज़रूरी काम किया जाएगा।"

प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

बता दें कि सरकार ने प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है। इसके साथ ही प्रशासन ने भू-धंसाव को लेकर कंट्रोल रुम स्थापित किया है। जिसका फोन नंबर है- 8171748602। प्रभावित परिवार इस हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके मदद मांग सकते हैं।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag