Latest News on News in Hindi | Local News | District Updates - JBT
Monday, 30 January 2023
South Africa: ईस्टर्न कैप में पार्टी कर रहे लोगों पर गोलीबारी, आठ की मौत
Sunday, 29 January 2023
चीन की जीडीपी में भारी गिरावट, दुनिया के कई देशों में मंदी के आसार!
Sunday, 29 January 2023
पाकिस्तान में मंहगा हुआ पेट्रोल-डीजल, 35 रूपये प्रति लीटर तक बढ़े दाम
पाकिस्तान लगातार आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। मुल्क की आवाम पर एक के बाद एक आफत आ रही है। पाकिस्तानी में इन दिनों मंहगाई चरम पर है। देश की जनता रोटी के इधर-उधर भटक रही है। पाकिस्तान सराकर जनता को राहत देने में विफल साबित हो रही है। सरकार ने अब जनता को राहत देने के बजया पेट्रोल-डीजल के दामों में 35 रूपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। इसके बाद देश में पेट्रोल-डीजल के दाम 250 रूपये तक पहुंच गए है।
Sunday, 29 January 2023
Pakistan: बलूचिस्तान में बड़ा हादसा, गहरे नाले में गिरी बस, 39 की मौत, कई लोग घायल
बलूचिस्तान के लास्बेला में यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस गहरे नाले में जा गिरी। यह दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बस में आग लग गई। इस हादसे में 39 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए है। हादसे के बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
Saturday, 28 January 2023
Israel: यरूशलम में पूजास्थल पर गोलीबारी, सात की मौत, कई लोग घायल
इजराइल की राजधानी यरुशलम में गोलीबारी की घटना सामने आई है। गोलीबारी की यह घटना यरूशलम के बाहरी इलाके नेवे याकोव स्ट्रीट पर शुक्रवार को एक पूजा स्थल पर हुई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना में सात लोगों की मौत हो गई है। जबकि दस अन्य लोग घायल हो गए है। वहीं इजराइल पुलिस ने इस हमले को आतंकी हमला बताया है।
Saturday, 28 January 2023
Nepal: त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सभी फ्लाइट अचानक से रोकी गई, सामने आई वजह
नेपाल के काठमांडू में त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली सभी फ्लाइटों को अचानक से रोक दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार को सिस्टम में बड़ी खामियां आने के चलते यह फैसला लिया गया है।
Saturday, 28 January 2023
America: नैंसी पेलोसी के पति पर हुए हमले का वीडियो आया सामने, हथौंडे से हमला करता दिखा आरोपी
अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव की पूर्व स्पीकर नैंसी पेलोसी के पति पॉल पेलोसी पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी पॉल पेलोसी पर हमला कर रहा है। जानकारी के मुताबिक, पॉल पेलोसी पर हथौड़े से हमला करने वाले आरोपी का नाम डेविड डेपापे है। यह वीडियो मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के बॉडी कैमरे में कैद हो गया था। सैन फ्रांसिस्को की अदालत के आदेश के बाद डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी ऑफिस ने इस वीडियो का जारी किया है।
Friday, 27 January 2023
America: भारतीय मूल के Raja J Chari ने किया नाम रोशन, जो बाइडेन ने वायुसेना ब्रिगेडियर जनरल के पद पर की घोषणा
भारतीय मूल के अंतरिक्ष यात्री राजा जे चारी ने कमाल कर दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने गुरूवार को जे चारी को वायु सेना ब्रिगेडियर जनरल के पद पर नियुक्त करने की घोषणा की है। अमेरिका के रक्षा विभाग के मुताबिक, इसके बाद सीनेट की ओर से मंजूरी दी जाएगी, जो सैन्य नियुक्तियों को अपनी मंजूरी देती है। बता दें कि अमेरिका वायुसेना में ब्रिगेडियर जनरल एक ऑफिसर रैंक है। यह कर्नल के ऊपर की रैंक होती है और मेजर जनरल के नीचे का पद होता है।
Friday, 27 January 2023
इजराइल ने गाजा पट्टी में की बमबारी, हमास के ठिकाने तबाह, 9 की मौत
इजराइल ने हमास के रॉकेट हमलों का जवाब देते हुए गाजा पट्टी में भारी बमबारी की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजराइल ने यह कार्रवाई उग्रवादी संगठन हमास के गाजा पट्टी में हथियारों को नुकसान पहुंचाने के लिए की गई है। जिसमें फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद (पीआईजे) के सदस्यों समेत नौ की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य घायल हो गए है।
Wednesday, 25 January 2023
Pakistan: पूर्व पीएम इमरान खान के करीबी नेता फवाद चौधरी गिरफ्तार, चुनाव आयोग को दी थी धमकी
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबी नेता फवाद चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। इस्लामाबाद पुलिस ने फवाद चौधरी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। बता दें कि पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (पीटीआई) के नेता फवाद चौधरी ने पाकिस्तान चुनाव आयोग धमकाया था। फवाद चौधरी ने सार्वजनिक तौर चुनाव आयोग को धमकी दी थी। इसके अलावा उन्होंने मौजूदा सरकार पर इमरान खान की गिरफ्तारी की साजिश रचने का भी आरोप लगाया।
Monday, 23 January 2023
Australia: खालिस्तानियों ने तीसरी बार हिंदू मंदिर को बनया निशाना, की तोड़फोड़
ऑस्ट्रेलिया में तीसरी बार खालिस्तानी समर्थकों ने हिंदू मंदिर को निशाना बनाया है। ऑस्ट्रेलिया में विक्टोरिया राज्य में खालिस्तानी समर्थकों द्वारा मंदिर में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उपद्रवियों ने मंदिर में भारत विरोधी कलाकृतियां भी बनाई है।
Monday, 23 January 2023
America: लॉस एंजेलिस में 10 लोगों की हत्या करने वाले आरोपी ने खुद को मारी गोली
कैलिफोर्निया के लॉस एंजेलिस शहर में अंधाधुंध गोलीबारी कर दस लोगों की जान लेने वाले आरोपी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वैन में मौजूद संदिग्ध आरोपी ने खुद को पुलिस से घिरता देख गोली मार ली और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
Sunday, 22 January 2023
America: राष्ट्रपति बाइडेन के घर की तलाशी, राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े दस्तावेज मिलने से सनसनी
अमेरिका के न्याय विभाग ने राष्ट्रपति जो बाइडेन के डेलावेयर स्थित आवास पर तलाशी अभियान चलाया। शुक्रवार को जांच एजेंसी ने जो बाइडेन के घर में तलाशी के दौरान छह गोपनीय दस्तावेज बरामद किए है। इसके बाद एजेंसी ने इन दस्तावेजों को अपने कब्जे में ले लिया है। यह तलाशी करीब 13 घंटों का चली है। शनिवार को राष्ट्रपति जो बाइडेन के वकील ने इसकी जानकारी दी।
Saturday, 21 January 2023
New Zealand: न्यूजीलैंड के नए प्रधानमंत्री बनेंगे क्रिस हिपकिंस, जैसिंडा अर्डर्न की जगह लेंगे
न्यूजीलैंड के शिक्षा मंत्री क्रिस हिपकिंस न्यूजीलैंड के नए प्रधानमंत्री बनने वाले है। वह मौजूदा प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न की जगह लेंगे। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने अपने इस्तीफे की घोषणा कर दी है। इसके बाद यह सवाल उठे रहे थे कि अखिर अब न्यूजीलैंड का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा। इसके बाद लेबर पार्टी ने कहा कि क्रिस हिपकिंस अब न्यूजीलैंड का नेतृत्व करने के लिए तैयार है। बता दें कि हिपकिंस प्रधानमंत्री पद के एकमात्र उम्मीदवार है।
Saturday, 21 January 2023
पूर्व अंतरिक्ष यात्री ने 93 साल की उम्र में की शादी, अपने से 30 साल छोटी महिला को बनाया जीवनसाथी
चंद्रमा पर कदम रखने वाले दूसरे शख्स बज एल्ड्रिन ने अपने 93वें जन्मदिन पर शादी की है। बता दें कि बज एल्ड्रिन ने साल 1969 में अपोलो 11 मिशन के तहत चंद्रमा पर चंद्रमा पर कदम रखने वाले अंतरिक्ष यात्रियों में से एक है। शनिवार को बज एल्ड्रिन ट्विटर पर अपनी 63 वर्षीय पत्नी डॉ एंका फौर के साथ तस्वीरें शेयर कर लिखा, कैलिफोर्निया के लॉस एंजेलिस में शादी के बंधन में बंध पर काफी खुशी हुई है।