Latest News on News in Hindi | Local News | District Updates - JBT
Saturday, 18 February 2023
America: अमेरिका के मिसिसिपी में ताबड़तोड़ गोलीबारी, छह लोगों की मौत
Friday, 17 February 2023
ईरान के विदेश मंत्री ने क्यों रद्द किया भारत का दौरा, जानिए दो सेकेंड के वीडियो में ऐसा क्या है?
Friday, 17 February 2023
Canada: संसद में उठा हिंदू मंदिरों पर हमले का मामला, सांसद चंद्र आर्य ने कहा-बढ़ते हिंदूफोबिया को दूर करने की जरूरत
कनाडाई संसद में हिंदू मंदिरों पर हमले का मसला उठाया गया है। भारतीय मूल के सांसद चंद्र आर्य ने सरकार से कहा कि देश में बढ़ते हिंदूफोबिया को दूर करने की जरूरत है। उन्होंने एंटी हिंदू ग्रुप के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
Tuesday, 14 February 2023
Iran Hijab Protest: 'सख्ती से महिलाओं का हिजाब पहनना लागू करें नहीं तो बिना कपड़ो के घूमेंगी', ईरान की मौलवी का विवादित बयान
ईरान में हिजाब को लेकर शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन रूकने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच ईरानी मौलवी ने अजीबोगरीब बयान दिया है। मौलवी ने कहा कि देश में कानून को सख्ती से लागू कर महिलाओं का हिजाब पहनना सुनिश्चित किया जाए। ऐसा नहीं होने पर वो गर्मियों में बिना कपड़े के घूमेंगी।
Monday, 13 February 2023
एलएसी से सटे अक्साई चिन में बीजिंग की नई चाल, पैंगोंग झील से नेपाल तक बिछाने जा रहा रेलवे लाइन
चीन दुनिया भर में अपनी विस्तारवाद नीति को लेकर जाना जाता है। चीन का इरादा हमेशा पड़ोसी देशों की सीमा पर कब्जा करने का रहता है। ताइवान से लेकर नेपाल तक में चीन अपनी पैठ जमाना चाहता है। कई सालों से चीन की नजर भारत के अरुणाचल और लद्दाख पर है। अब खबर है कि बीजिंग ने भारतीय सीमा से सटे अक्साई चिन में पैंगोंग झील तक रेलवे लाइन बिछाने की तैयारी शुरू कर दी है। चीन की यह रेलवे लाइन शिंजियांग और तिब्बत को जोड़ेगी।
Saturday, 11 February 2023
Equatorial Guinea: पहले नाक से खून और फिर मौत, देश में अज्ञात बीमारी से फैली दहशत
इक्वेटोरियल गिनी अज्ञात बीमारी के फैलने से हड़कंप मच गया है। अज्ञात बीमारी की चपेट में आने से आठ लोगों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को देश के स्वास्थ्य मंत्री मितोहा ओंडो ओ अयाकाबा ने शुक्रवार ने कहा कि सरकार नमूनों की जांच कराने के लिए कड़े कदम उठा रही है। इसके लिए सरकार ने पड़ोसी देश गैबॉन में खून के नमूने परीक्षण के लिए भेज दिए है।
Friday, 10 February 2023
तुर्की से आई भारतीय महिला अधिकारी की तस्वीर दुनिया भर में बनी चर्चा का विषय
तुर्कि और सीरिया में छह फरवरी को आए भूंकप ने भारी तबाही मचाई है। छह फरवरी से अब तक करीब 150 से ज्यादा झटके लग चुके है। छह फरवरी की सुबह को आया भूकंप का पहला झटका इतनी अधिक तीव्रता का था कि इसने तुर्की और सीरिया को पूरी तरह से तबाह कर दिया है। इस भूंकप में 21 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
Saturday, 04 February 2023
Tanzania: तंजानिया में बड़ा सड़क हादसा, 17 लोगों की मौत, 12 अन्य घायल
तंजानिया में शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया है। देश के उत्तरी जिले कोरोग्वे के तांगा क्षेत्र में ओवरटेक करते समय एक ट्रक की मिनी बस टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में 17 लोगों की मौत हो गई। जबकि 12 अन्य लोगों के घायल होने की खबर है।
Saturday, 04 February 2023
अमेरिका के न्यू हैंपशायर में रिकॉर्ड ठंड, सर्द हवाओं ने बढ़ाई लोगों की परेशानी
अमेरिका सहित विश्व के कई देशों में कड़ाके की सर्दी और भारी बर्फबारी हो रही है। अमेरिका केक न्यू हैंपशायर में भीषण ठंड पड़ने के साथ पारा शून्य से काफी नीचे रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। वहीं तेज रफ्तार से चल रही हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। इसके अलावा रूस, कनाडा, ब्रिटेन समेत कई देशों में भारी बर्फबारी हो रही है।
Saturday, 04 February 2023
चिली के जंगलों में लगी आग, कई एकड़ जंगल खाक, 13 की मौत
दक्षिणी अमेरिका के देश चिल्ली के जंगलों में भीषण आग लगी है। इस आग की चपेट में करीब 35 एकड़ जंगल जलकर खाक हो गए है। वहीं अब तक इस भयंकर आग से 13 लोगों की मौत हो चुकी है। चिली में हालात इतने खराब हो गए है कि सरकार को इसके राष्ट्रीय आपदा घोषित करना पड़ा है।
Friday, 03 February 2023
ब्रिटेन के पूर्व पीएम के भाई ने छोड़ी अडानी ग्रुप की कंपनी, सामने आई वजह
ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के छोटे भाई लॉर्ड जॉनसन ने अडानी ग्रुप की कंपनी से इस्तीफा दे दिया है। लॉर्ड जॉनसन ने अडानी एंटरप्राइजेज से संबंधित कंपनी के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्हें पिछले साल जून में लंदन की इलारा कैपिटल के डायरेक्टर के रूप में नियुक्त किया गया था।
Friday, 03 February 2023
ड्रोन हमले के लिए ईरान ने इजरायल को ठहराया जिम्मेदार, दी यह चेतावनी
पिछले सप्ताह ईरान की सैन्य वर्कशाप को निशाना बनाकर ड्रोन से हमला होने की खबरें सामने आई थी। अब ईरान ने इस ड्रोन हमले के लिए इजरायल को दोषी बताते हुए चेतावनी दी है। मीडिया रिपोर्ट में ईरान के राजदूत अमीर सईद इरावनी के हवाले से बताया गया है कि जांच करने से पता चलता है कि इजरायल ही हमले की कोशिश के लिए जिम्मेदार था।
Wednesday, 01 February 2023
AK-12 Rifles: AK-47 जाइए भूल, जल्द आने वाली है AK-12, एक मिनट में बिजली की रफ्तार से चलती हैं 1000 गोलियां
जब कभी सबसे खतरनाक बंदूकों को जिक्र होता है तो आपके जहन में AK-47 असॉल्ट राइफल का नाम जरूर आता होगा। फिलहाल, AK-47 सबसे खतरनाक बंदूक है और इसके सामने कोई और बंदूक नहीं टिकता है। लेकिन जल्द ही यह बात झूठ साबित होने वाली है। दरअसल, अब AK-47 से भी खतरनाक बंदूक आने वाली है। बता दें कि रूसी कंपनी के AK सीरीज के हर हथियार बेहद घातक माने जाते है।
Tuesday, 31 January 2023
Peshawar mosque blast: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 93, 150 से अधिक जख्मी
पाकिस्तान के पेशावर में सोमवार को बड़ा धमाका हुआ। पेशावर पुलिस लांइस स्थित एक मस्जिद में हुए आत्मघाती हमले में मरने वाली की संख्या में धीरे-धीरे इजाफा हो रहा है। मंगलवार को मरने वालों की संख्या बढ़कर 93 हो गई। जबकि 150 से अधिक लोग जख्मी बताए जा रहे है। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Monday, 30 January 2023
यूक्रेन पर हमले से पहले पुतिन ने दी थी मिसाइल हमले की धमकी, ब्रिटेन के पूर्व पीएम बोरिस जॉनसन ने किया खुलासा
ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने दावा किया है कि राष्ट्रपति पुतिन ने मुझे मिसाइल से उड़ाने की धमकी दी थी। बीबीसी की नई डॉक्यूमेंट्री में बोरिस जॉनसन ने इसका खुलासा किया है। जॉनसन ने बताया कि जब रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था तो उससे कुछ समय पहले रूसी राष्ट्रपति ने उन्हें मिसाइल हमले की धमकी दी थी।