Latest News on News in Hindi | Local News | District Updates - JBT
Sunday, 08 January 2023
China: जियांग्शी प्रांत में बड़ा सड़क हादसा, 17 लोगों मौत, कई घायल
Monday, 02 January 2023
ऑस्ट्रेलियाः समुद्र तट के ऊपर दो हेलीकॉप्टर की टक्कर, चार की मौत
ऑस्ट्रेलिया में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया है। गोल्ड कोस्ट के उत्तरी समुद्र तट के ऊपर दो हेलीकॉप्टर की आपस में टक्कर हो गई है। इस हादसे में एक हेलीकॉप्टर में सवार चार यात्रियों की मौत हो गई है, जबकि अन्य घायल हो गए है। गोल्ड कोस्ट क्वीन्सलैंड राज्य के ब्रिस्बेन से 45 मील दूर दक्षिण में है।
Monday, 26 December 2022
नाटकीय मोड़ पर नेपाल की राजनीति, पुष्प दहल प्रचंड ने संभाली देश की बागडोर
पुष्प कमल दहल प्रचंड ने सोमवार को नेपाल के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली है। हालांकि इससे पहले शेर बहादुर देउबा का नाम पीएम की रेस में आगे चल रहा था, लेकिन नेपाल की राजनीति ने अचानक से करवट बदली और पुष्प कमल दहल प्रचंड फिर से नेपाल के प्रधानमंत्री बन गए।
Monday, 26 December 2022
अमेरिका में बर्फीला तूफानः 40 से अधिक लोगों की मौत, लाखों लोग घरों में फंसे
अमेरिका में बर्फीले की चपेट में आने से 40 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। जबकि घरों की बिजली जाने से लाखों लोग घरों में फंसे हुए है। वहीं तूफान के बीच 5200 उड़ानें रद्द करनी पड़ी। इसके अलावा न्यूर्याक समेत कई शहरों में तापमान -6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
Sunday, 18 December 2022
अफगानिस्तानः काबुल की सुरंग में तेल टैंकर धमाका, 19 की मौत, 32 जख्मी
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में रविवार को सालंग सुरंग में तेल के टैंकर में धमाका हो गया। इस घटना में करीब 19 लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए है। बता दें कि सालंग सुरंग अफगानिस्तान के उत्तरी हिस्से को दक्षिण से जोड़ने के लिए महत्वपूर्ण मार्ग है।
Sunday, 18 December 2022
संयुक्त राष्ट्र में हुई जयशंकर और बिलावल की तकरार अंतर्राष्ट्रीय मीडिया में काफी सुर्खियां बटोर रही
सयुंक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर और पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के बीच आतंकवाद के मुद्दे पर हुई तकरार अंतर्राष्ट्रीय मीडिया में काफी सुर्खियां बटोर रही है। बिलावल भुट्टो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आपत्तिजनक बयान दिया था। इसके बाद यह मुद्दा भारत पाकिस्तान में काफी सुर्खियों में है।
Saturday, 17 December 2022
मलेशियाः पर्यटक स्थल पर भूस्खलन, 21 की मौत, 12 लोग लापता
मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर के एक पर्यटक शिविर स्थल (कैंपसाइट) में गुरूवार देर रात भूस्खलन हो गया। इस घटना में 21 लोगों की मौत हो गई और करीब दो दर्जन लोग मलबे में दब गए। राहत एवं बचाव अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन में 12 अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।
Wednesday, 14 December 2022
तवांग में धुनाई को याद रखेगा ड्रैगन, सामने आई ग्लोबल टाइम्स की बौखलाहट
अरूणाचल प्रदेश के तवांग में 9 दिसंबर को भारत और चीन सैनिकों के बीच टकराव हो गया था। इस मसले पर भारतीय सेना का आधिकारिक बयान सामने आने के बाद चीन मे हलचल मच गई। तवांग में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर हुई झड़प के बाद अब चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स का बयान सामने आया है। जिसमें चीन की बौखलाहट साफ दिख रही है।
Monday, 12 December 2022
धमाके से फिर थर्राया काबुल, चीनी गेस्ट हाउस पर आतंंकवादी हमला
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक बार फिर आतंकी हमला हुआ है। सोमवार को आतंकियों ने चीनी गेस्ट को निशाना बनाया है। इस बीच फायरिंग और धमाके की आवाजें भी सुनी गई। वहीं होटल में मौजूद लोगों को खिड़कियों से जान बचाकर भागते हुए देखा गया है।
Monday, 12 December 2022
रूस ने फिर की भारत की तारीफ, यूएनएससी में स्थायी सदस्यता का किया समर्थन
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में एक बार फिर भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन किया है। बता दें कि 15 सदस्यीता देशों की परिषद के पांच स्थायी सदस्यों में से अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और रूस ने संयुक्त राष्ट्र में भारत के लिए स्थायी सदस्यता का समर्थन किया है।
Sunday, 11 December 2022
पाकिस्तानः चार साल बाद लंदन से वतन लौटा पीएम शहबाज शरीफ का भगोड़ा बेटा सुलेमान
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का भगोड़ा बेटा सुलेमान शहबाज भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना करने के लिए रविवार सुबह अपने देश वापस लौट आया है। बता दें कि सुलेमान चार साल से लंदन रह रहा था और उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज है।
Sunday, 11 December 2022
बांग्लादेश में सड़को पर उतरे लोग, पीएम हसीना के इस्तीफे की मांग
भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में सैकड़ों की संख्या में लोग सड़को पर उतर आए और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। बांग्लादेश की विपक्षी पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के हजारों समर्थकों ने शनिवार को राजधानी ढाका में एक विशाल रैली की। इस दौरान प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे और देश में आम चुनाव कराने की मांग की।
Saturday, 10 December 2022
China: तीन साल बाद कोरोना प्रतिबंधों में ढील, दवाईयों का पड़ा अकाल
कोरोना महामारी शुरू होने के तीन साल बाद चीन की कम्युनिस्ट सरकार ने कोविड-19 प्रतिबंधों में ढील देने का ऐलान किया है। इस बीच चीन में दवाईयों की आपूत्ति ठप हो गई। सड़कों पर लोगों की लंबी-लंबी लाइन लगी हुई। जिस कारण चीन की सरकार को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है।