Latest News on News in Hindi | Local News | District Updates - JBT
Saturday, 05 November 2022
रूस के कैफे में लगी भीषण आग, 15 लोगों की मौत
Friday, 04 November 2022
दक्षिण कोरिया ने किया दावा, उत्तर कोरिया के 180 लड़ाकू विमान वापस भेजें
Friday, 04 November 2022
Pakistan: इमरान खान पर हुए हमले के विरोध में प्रदर्शन
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी (पीटीआई) के प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर हकीकी आजादी मार्च में फायरिंग की गई। इस हमले में इमरान खान के पैर में गोली लग गई थी, जबकि एक अन्य की मौत हो गई थी। अब इस घटना के बाद पाकिस्तान में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। फिलहाल, इमरान खान की हालत में काफी सुधार है।
Friday, 04 November 2022
नेतन्याहू ने जीत के साथ इजरायल की सत्ता में की वापसी
इजराइल में हुए आम चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शानदार जीत के साथ फिर से इजरायल की सत्ता में वापसी की है। इस चुनावा में उन्होंने प्रधानमंत्री यायर लैपिड को हराया है। बेंजामिन नेतन्याहू सहयोगी दलों के साथ मिलकर एक बार फिर पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाने जा रहे हैं।
Wednesday, 02 November 2022
इजराइलः बेंजामिन नेतन्याहू का दावा, फिर से संभालेंगे सत्ता की कमान, पार्टी जीत की ओर
इजराइल में हुए आम चुनाव के बाद बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया है कि वह एक बार फिर सत्ता की कमान संभालेंगे। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए चुनावों की मतगणना में उनकी लिकुड पार्टी बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है।
Tuesday, 01 November 2022
Russia-Ukraine War: रूस को बड़ा झटका, एक दिन में मारे गए 1000 सैनिक
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को 9 महीने से अधिक समय हो गया है। फिलहाल इस युद्ध को कोई समाधान निकलता नहीं दिख रहा है। इस युद्ध में रूस को बड़ा झटाका लगा है। यूक्रेन में पिछले 24 घंटे में रूस के एक हजार से अधिक सैनिक मारे जा चुके है।
Tuesday, 01 November 2022
फिलीपींसः नलगे तूफान से मरने वालों की संख्या पहुंची 132
फिलीपींस में नगले तूफान से मरने वालों का आंकड़ा मंगवार को 132 पहुंच गया है। फिलीपींस सरकार ने इसकी पुष्टि की है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिलीपींस में आए भयंकर चक्रवाती तूफान नलगे के बाद देश के कई हिस्सों में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन से 132 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग लापता हो गए है।
Tuesday, 01 November 2022
इज़राइल में आम चुनाव के लिए वोटिंग शुरू
इज़राइल में राजनीतिक गतिरोध को रोकने के लिए मंगलवार को आम चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह देश में पिछले चार साल से भी कम समय में पांचवां आम चुनाव हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, रात करीब दस बजे तक मतदान किया जाएगा। वहीं बुधवार तक चुनवा नतीजे आने की उम्मीद जताई जा रही है।
Tuesday, 01 November 2022
मंहगाई से जूझ रहे यूरोपीय देश, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची मुद्रास्फीति
यूरोप के 19 देशों में मुद्रास्फीति रिकॉर्ड 10.7 फीसदी के स्तर पर पहुंच गई है। जिस कारण यूरोप के देश मंहगाई से जूझ रहे है। यूरोप के देशों में बढ़ती महंगाई के पीछे की वजह प्राकृतिक गैस एवं बिजली की बढ़ती कीमतें बताई जा रही है। जिस कारण यूरोप के देशों की अर्थव्यवस्था धीमी पड़ गई है।
Tuesday, 01 November 2022
Russia-Ukraine war: यूक्रेन के खिलाफ अफगान लड़ाके उतारेगा रूस
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को 9 महीने से अधिक समय हो गया है। बावजूद इस युद्ध का अब तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है। दोनों देश पीछे हटने को तैयार नहीं है। खबर है कि अब रूस अफगाफ सैनिकों को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में उतारने के लिए तरह-तरह के लालच दे रहा है।
Monday, 31 October 2022
मोरबी पुल हादसाः धर्मगुरू दलाई लामा ने हादसे पर जताया दुख
तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा ने गुजरात के मोरबी में पुल हादसे में मरने वाले लोगों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। दलाई लामा ने मोरबी पुल इस हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह इससे काफी दुखी है।
Monday, 31 October 2022
ईरानः प्रदर्शनकारी छात्रों और सुरक्षा बलों के बीच हिंसक झड़प
ईरान में पिछले महीने पुलिस हिरासत में हुई छात्रा महसा अमिनी की मौत के बाद ईरान में विरोध प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। छात्र सड़क पर उतरकर सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ आंदोलन कर रहे है। रविवार को आंदोलन कर रहे छात्रों और सुरक्षा बलों के बीच हिंसक झड़प हुई। जिसमें कई लोग जख्मी हो गए है।
Monday, 31 October 2022
फिलीपींस में तूफान ने मचाई तबाही, 98 लोगों की मौत, 63 लापता
फिलीपींस में तूफान नलगे ने भारी तबाही मचाई है। तूफान थमने के बाद हुई भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन से स्थिति काफी बिगड़ गई है। इस आपदा में मरने वालों की संख्या 98 हो गई है। जबकि 63 लोगों के लापता होने की खबर है।
Monday, 31 October 2022
ब्राजील को मिला नया राष्ट्रपति, तीसरी बार देश की सत्ता संभालेंगे लूला
ब्राजील को लुइज इनासियों लूला डा सिल्वा के रूप में नया राष्ट्रपति मिल गया है। उन्होंने राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो को चुनाव में हराया। इसके बाद लूला तीसरी बार देश की सत्ता संभालेंगे। अपनी जीत के बाद दिए अपने भाषण में लूला ने शांति और एकता की अपील की है।
Sunday, 30 October 2022
इमरान खान ने आजादी मार्च को बीच में छोड़ने की अफवाहों को किया खारिज
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोमवार को शहबाज सरकार के साथ बातचीत के लिए अपने हकीकी आजादी मार्च को बीच में छोड़ने की अफवाहों सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक अधिकारी चुनाव की तारीख का ऐलान नहीं करते तब तक बातचीत करने की कोई संभावना नहीं है।