Latest News on News in Hindi | Local News | District Updates - JBT
Friday, 18 November 2022
अगले साल भारत का दौरा करेंगे ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री
Wednesday, 16 November 2022
G20 Summit: इंडोनेशिया ने भारत को सौंपी जी20 की अध्यक्षता
Tuesday, 15 November 2022
G20 Summit 2022: बाली में पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों को किया संबोधित, मोदी-मोदी का नारा बुलंद
इंडोनेशिया के बाली में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन के पहले दिन एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान भारतीय समुदाय के लोगों ने मोदी-मोदी का नारा बुलंद किया।
Tuesday, 15 November 2022
कोरोना संक्रमित हुए कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन, बाइडेन समेत कई नेताओं से की थी मुलाकात
जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने इंडोनेशिया के बाली पहुंचे कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन कोरोना संक्रमित हो गए। प्रधानमंत्री सेन ने मंगलवार को अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी। बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री सेन ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन समेत कई नेताओं से मुलाकात की थी।
Monday, 14 November 2022
G20 summit: बाइडेन और जिनपिंग की मुलाकात
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इंडोनेशिया के बाली में आयोजित होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले मुलाकात की। दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे तनाव के बीच जिनपिंग और बाइडेन के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई।
Monday, 14 November 2022
पाकिस्तानः शहबाज शरीफ के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची इमरान की पार्टी
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के खिलाफ इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान-तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गई है। बता दें कि पार्टी ने हमले के बाद प्रधानमंत्री, गृह मंत्री पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया था।
Sunday, 13 November 2022
टर्कीः इस्तांबुल में विस्फोट, छह लोगों की मौत, कई घायल
टर्की की राजधानी इस्तांबुल में रविवार को धमाका हो गया। इस बम धमाके में छह लोगों की मौत हो गई। जबकि 50 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। बता दें कि जिस जगह धमाका यह शहर के सबसे व्यस्त इलाके में आता है और यहां पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
Sunday, 13 November 2022
अमेरिकाः एयर शो के दौरान दो सैन्य विमान आपस में टकराए, छह की मौत
अमेरिका के डलास में एयर शो के दौरान शनिवार को दो सैन्य विमानों में टक्कर हो गई। जिसके बाद दोनों विमानों में आग लग गई। इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक विमानों में छह लोग मौजूद थे। घटना के बाद राहत एवं बचाव दल घटनास्थल पहुंचे।
Saturday, 12 November 2022
पाकिस्तानः तहरीक-ए-तालिबान का कमांडर मुठभेड़ में मारा गया
पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में 50 लाख रूपये इनामी आतंकी और तहरीक-ए-तालिबान (टीटीपी) के सरगना को पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने गुरूवार रात को हुई एक मुठभेड़ में मार गिराया है। पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में तहरीक-ए-तालिबान के 50 लाख के इनामी कमांडर को सुरक्षा बलों ने ढ़ेर कर दिया है।
Friday, 11 November 2022
मैक्सिकोः बार में गोलीबारी से चार महिलाओं समेत नौ की मौत
मैक्सिको के एक बार में गुरूवार रात को गोलीबारी होने से अफरा-तफरी और डर का माहौल बन गया। इस गोलीबारी में चार महिलाओं समेत नौ लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हो गए है। वहीं गंभीर रूप से घायल दो महिलाओं को अस्पताल में पहुंचाया गया।