Latest News on News in Hindi | Local News | District Updates - JBT
Monday, 16 January 2023
श्रीलंका अपने 75वें स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व पीएम नेहरू का डाक टिकट करेगा जारी
Sunday, 15 January 2023
London: हमलावर ने अंतिम संस्कार के दौरान की गोलीबारी, सात साल की बच्ची समेत छह घायल
Saturday, 14 January 2023
Donald Trump: दुष्कर्म का आरोप लगने पर तिलमिलाए पूर्व राष्ट्रपति, पीड़िता का किया अपमान
अमेरिका के पूर्व डोनाल्ड ट्रंप पर एक लेखिका ने दुष्कर्म का आरोप का आरोप लगाया है। यह मामला 90 के दशक का है और इस मामले को लेकर पीड़िता ने ट्रंप के खिलाफ कोर्ट में केस दर्ज किया है। इस केस की सुनवाई के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने पीड़िता पर कई आरोप लगाते हुए उसकी बेइज्जती की है। इतना ही नहीं बाद में उस पर केस करने की भी धमकी दी है।
Friday, 13 January 2023
IMF प्रमुख ने जी-20 में भारत के नेतृत्व पर जताया भरोसा
दुनिया में आर्थिक मंदी के बीच अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की प्रबंध निदेशक (एमडी) ने जी-20 में भारत के नेतृत्व पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि यह वैश्विक अर्थव्यवस्था की रक्षा करने के लिए एक महत्वपूर्ण समय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत हमें एक साथ रखते हुए वैश्विक सेवा करेगा।
Friday, 13 January 2023
इस देश में चिकन से तीन गुना महंगी प्याज, एक किलो प्याज की कीमत 900 रुपए!
दुनिया भर के कई देशों इन दिनों बढ़ती मंहगाई के जूझ रहे है। कुछ देशों में खाद्य उत्पादों की कीमतें लगातार बढ़ रही है। फिलीपींस में प्याज की कीमतें आसमान छू रही हैं। जिस कारण लोग चोरी छिपे प्याज की तस्करी कर रहे है। बता दें कि फिलीपींस में प्याज, चिकन से भी तीन गुना मंहगी हो गई है।
Friday, 13 January 2023
Australia: सड़क हादसे में पंजाब के चार लोगों की मौत, पुलिस ने ड्राइवर को बनाया आरोपी
ऑस्ट्रेलिया में भीषण सड़क हादसे में पंजाब के चार लोगों की मौत हो गई है। जबकि ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने इस मामले में ड्राइवर को आरोपी बनाया है। जानकारी के मुताबिक, यह सड़क हादसा उस दौरान हुआ जब भारतीय मूल के लोग अपने के दोस्त के घर जा रहे थे। इस बीच उनकी कार की एक अन्य वाहन से टक्कर हो गई है।
Wednesday, 11 January 2023
अमेरिका में हवाई सफर पर ब्रेक, देशभर में उड़ानें प्रभावित होने से हड़कंप, जानिए क्या हुआ?
अमेरिका में तकनीकी खराबी की वजह से हवाई सेवाओं पर ब्रेक लग गया है। तकनीकी गड़बड़ी होने से करीब एक हजार उड़ाने प्रभावित हुई है। अमेरिका के फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) ने बताया कि देशभर के सिस्टम में खराबी की वजह से फ्लाइटों का संचालन प्रभावित हुआ है। जिस कारण फ्लाइट समय पर उड़ान नहीं भर रही है।
Wednesday, 11 January 2023
म्यांमार के लड़ाकू विमानों ने मिजोरम सीमा के पास फेंके बम, 3 लोगों की मौत, आखिर कौन था निशाने पर?
म्यांमार-भारत बॉर्डर पर म्यांमार की सेना ने एयर स्ट्राइक की है। मंगलवार से सोशल मीडिया पर इस स्ट्राइक का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। खबर है कि इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गए है।
Tuesday, 10 January 2023
लंदनः यौन उत्पीडन के 115 मामलों में भारतीय मूल के डॉक्टर को उम्रकैद
ब्रिटेन में भारतीय मूल के डॉक्टर को यौन उत्पीडन से जुड़े 115 मामलों में दोषी करार देते हुए उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। डॉक्टर का नाम मनीष शाह है। 53 वर्षीय मनीष शाह लंदन के रोमफोर्ड मेडिकल में जनरल प्रैक्टिशनर के तौर पर काम करते थे। मनीष शाह इजाल के लिए आने वाली महिलाओं को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का डर दिखाकर उनके ब्रेस्ट की गलत तरीके से जांच करता था।
Tuesday, 10 January 2023
भारत विरोधी केपी ओली का पीएम बनने का सपना चकनाचूर, संसद में सबसे बड़ी पार्टी बनी रास्ते का कांटा
नेपाल की राजनीति में एक के बाद एक बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिल रहा है। अब सबसे बड़ी पार्टी नेपाली कांग्रेस ने ऐलान किया है कि वह बहुमत साबित करने के दौरान पुष्प कमल दहल प्रचंड का समर्थन करेगी। बता दें कि पीएम प्रचंड के विश्वासमत हासिल करने के दिन नेपाल में बड़ा सियासी उलटफेर हो गया है। पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओली ने अविश्वास प्रस्ताव में धोखा दे दिया था।
Tuesday, 10 January 2023
सउदी अरब का बड़ा फैसलाः हज यात्रियों की संख्या पर पाबंदी हटी, दिखाने होंगे कोविड टीकाकरण के प्रूफ
दुनियाभर के मुस्लिम लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। सउदी अरब ने इस साल हज यात्रा के पर जाने वाले लोगों को बड़ी राहत दी है। सऊदी अरब सरकार ने साल 2020 में कोरोना महामारी के चलते लगाए गए सभी प्रतिबंधों को हटा दिया है। साल 2023 में अब लोग बिना प्रतिबंधों के हज यात्रा के लिए सउदी अरब जा सकेंगे। लेकिन इसके लिए कोविड टीकाकरण प्रूफ दिखाना अनिवार्य होगा।
Tuesday, 10 January 2023
Black Money: स्विट्जरलैंड के राजदूत ने कहा-भारत के साथ अब ब्लैक मनी कोई मुद्दा नहीं
स्विट्जरलैंड के राजदूत डॉ राल्फ हेकनर ने सोमवार को स्विट्जरलैंड-भारत के बीच वित्तीय संबंधों पर खुलकर वार्ता की। एक इंटरव्यू में उन्होंने स्विट्जरलैंड के बैंकों में जमा भारत के काले धन को लेकर बड़ा बयान दिया।
Tuesday, 10 January 2023
पाकिस्तान में आटे के लिए मारामारी, 10 किलो आटे की थैली 1500 रुपए में
पाकिस्तान में आर्थिक हालात काफी खराब होने के चलते लोगों को रोटी भी नसीब नहीं हो रही है। पाकिस्तान के कई प्रांतों में अनाज का स्टॉक खत्म हो गया है। जिस कारण देश पर आटे का आर्थिक संकट पैदा हो गया है। पाकिस्तान के लोग अपनी जान की परवाह किए बिना राशन हासिल करने में जुटे है। कई लोग राशन हासिल करने के ट्रक के पीछे भाग रहे है। कई जगह से भगदड़ की खबर भी सामने आई है। वहीं लोगों की भीड़ को रोकने के लिए गोलीबारी का सहारा लेना पड़ रहा है।
Sunday, 08 January 2023
Pakistan: TTP ने Pak सरकार के साथ फिर से जताई संघर्षविराम की इच्छा
तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने फिर एक बार पाकिस्तानी सरकार के साथ संघर्षविराम की इच्छा जाहिर की है। अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, मसले पर बंद कमरे में बैठक जारी है। बता दें कि पिछले साल 28 नवंबर को टीटीपी ने विराम समझौता खत्म कर दिया था। इसके बाद से लगातार पाकिस्तानी सैनिकों पर हमले जारी है। फिलहाल, पाकिस्तान के लिए टीटीपी बड़ी चुनौती बना हुआ है।