Latest News on News in Hindi | Local News | District Updates - JBT
Friday, 09 December 2022
इस देश में मौत बनकर टूटा विद्रोहियों का कहर, 131 लोगों की मौत
Friday, 09 December 2022
गुस्से से तमतमाए पुतिन, बोले-सीमा पर हमला हुआ तो होगा परमाणु हथियारों का इस्तेमाल
Wednesday, 07 December 2022
ईरानः हिजाब विरोधी प्रदर्शन रोकने के लिए 1200 छात्रों को खिलाया जहरीला खाना
ईरान नेशनल स्टूडेंट यूनियन की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सरकार के खिलाफ हिजाब विरोधी प्रदर्शन को रोकने के लिए यूनिवर्सिटी के करीब 1200 छात्रों को जहरीला खाना दिया गया है जिसके बाद छात्रों की तबीयत बिगड़ गई।
Tuesday, 06 December 2022
एलन मस्क ने ट्विटर ऑफिस के कई कमरों को बेडरूम में बदला, कर्मचारी रात में ले सकेंगे नींद
दुनिया के सबसे धनवान व्यक्ति और ट्विटर के मालिक एलन मस्क तेजी से फैसले लेने और अपनी कार्यशैली के लिए हमेशा चर्चाओं में रहते है। पिछले दिनों में एलन मस्क ने अपनी जान को खतरा बताकर हलचल मचा दी थी। खबर है कि एलन मस्क ने ट्विटर ऑफिस के कमरों को छोटे बेडरूम में बदल दिया है। इसके बाद ऐसा माना जा रहा है कि अब कर्मचारी रात को काम करने के बाद ऑफिस में ही नींद ले सकेंगे।
Tuesday, 06 December 2022
भारत सस्ता तेल इसलिए खरीद रहा है क्योंकि यूक्रेन रूसी हमलों का शिकार हो रहा है: कुलेबा
यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने रूस से सस्ता तेज खरीदने को लेकर भारत पर तीखा तंज कसा है। विदेश मंत्री कुलेबा ने कहा कि भारत रूस से सस्ता तेल इसलिए खरीद पा रहा है क्योंकि यूक्रेन के लोग रूस के हमलों का शिकार हो रहे है। उन्होंने भारत के रूस से सस्ता तेल खरीदने को अनैतिक करार दिया है।
Tuesday, 06 December 2022
पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ हुए सरेआम ज़लील,जानिए किसने सुनाई खूब खरी-खोटी?
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) के कथित प्रधानमंत्री सरदार तनवीर इल्यास के बीच सोमवार को एक कार्यक्रम के दौरान तीखी बहस हो गई। पीओके में एक बिजली प्लांट कार्यक्रम में शहबाज शरीफ के भाषण के बीच विवाद हो गया। तनवीर इल्यास ने कश्मीरियों के बलिदान का जिक्र नहीं करने पर शहबाज शरीफ को जमकर सुनाया। इसके बाद शरीफ वहां से भाग निकले।
Monday, 05 December 2022
कोलंबिया में भूस्खलन से तीन की मौत, 20 से अधिक लापता
कोलंबिया में एक बार फिर भूस्खलन होने से तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि 20 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे है। बचाव दल अधिकारियों के मुताबिक, बचाव दल एक बस और एक बाइक सवार लोगों की तलाश में जुटा हुआ है। जो भूस्खलन में फंस गए है।
Monday, 05 December 2022
पाकिस्तान से तनाव के बीच अफगान सरकार ने भारत से मांगी मदद
पाकिस्तान के साथ लगातार बढ़ रहे तनाव के बीच तालिबान सरकार ने भारत से मदद की मांग की है। तालिबान ने आग्रह किया है कि भारत फिर से अफगानिस्तान में बंद परियोजनाओं को फिर से शुरू करने का कार्य करें। पिछले दिनों वहां के दूतावास में कार्यरत टीम से तालिबान ने आग्रह किया है कि भारत अफगानिस्तान में अपनी लंबित परियोजना को शुरु करने का काम करें।
Friday, 02 December 2022
America: मूसेवाला की हत्या का मुख्य साजिशकर्ता गोल्डी बराड़ कैलिफोर्निया से गिरफ्तार
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मुख्य साजिशकर्ता गैंगस्टर गोल्डी बराड़ अमेरिका के कैलिफोर्निया से गिरफ्तार किया गया है। भारत की सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों ने बताया कि गोल्डी बरार को 20 नवंबर को अमेरिकी अधिकारियों ने गोल्डी बराड़ को गिरफ्तार किया है। में लिया है।
Wednesday, 30 November 2022
दक्षिण कोरिया की हवाई सीमा में घुसे चीन और रूस के फाइटर जेट्स
उत्तर कोरिया के साथ लगातार तनाव का सामना कर रहे दक्षिण कोरिया की हवाई सीमा में चीन और रूस के लड़ाकू विमानों के घुसने से तनाव और बढ़ गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चीन और रूस के लड़ाकू विमानों ने दक्षिण कोरिया के हवाई क्षेत्र में प्रवेश किया है। इसके बाद दक्षिण कोरिया के चीन और रूस से तनाव बढ़ने के आसार है।
Tuesday, 29 November 2022
Pakistan: नए सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने संभाला कार्यभार
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के पूर्व प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने मंगलवार को जनरल हैडक्वार्टर में आयोजित एक समारोह में कार्यभार संभाला। इसी के साथ वे देश के 17वें सेना प्रमुख बन गए। बता दें कि आसिम मुनीर ने जनरल कमर जावेद बाजवा की जगह सेना प्रमुख बने है।
Monday, 28 November 2022
चीनः प्रतिबंधों के खिलाफ बीजिंग में प्रदर्शन, राष्ट्रपति के इस्तीफे की मांग
चीन में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए कड़े प्रतिबंधों के खिलाफ लोगों का आक्रोश बढ़ गया है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग से इस्तीफे की मांगा है। बता दें कि चीन में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे है।
Sunday, 27 November 2022
विदेशों में 26/11 हमले के खिलाफ आक्रोश, जापान-अमेरिका में पाकिस्तान दूतावासों के सामने प्रदर्शन
भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी 26/11 मुबंई आतंकी हमले पर शोक जताया गया। 26/11 हमले की 14वीं बरसी पर जापान और अमेरिका में पाकिस्तानी दूतावास के सामने प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मुंबई हमले में मारे गए लोगों और शहीद जवानों को याद किया गया।
Sunday, 27 November 2022
पाकिस्तानः इमरान खान का बड़ा ऐलान, पीटीआई के सभी सदस्य असेम्बली से देंगे इस्तीफा
पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर हुए जानलेवा हमले के बाद पाकिस्तान की राजनीति पूरी तरह से गरमा गई है। इसे लेकर पाकिस्तान में तरह तरह की बयानबाजी हो रही है। इमरान खान के समर्थकों में काफी गुस्सा है। वहीं, शनिवार को इमरान खान ने अपनी पूर्व घोषणा के मुताबिक, रावलपिंडी में अपनी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के लॉन्ग मार्च को संबोधित किया।