गुस्से से तमतमाए पुतिन, बोले-सीमा पर हमला हुआ तो होगा परमाणु हथियारों का इस्तेमाल

यूक्रेन से जारी जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का बड़ा बयान सामने आया है। क्रेमलिन में रूस के मानवाधिकार परिषद की एक मीटिंग में पुतिन ने कहा कि परमाणु युद्ध का खतरा बढ़ता जा रहा है। इस दौरान पुतिन ने जो कहा है उससे वैश्विक समुदाय की चिंताए बढ़ गई है।

Lalit Hudda
Edited By: Lalit Hudda

यूक्रेन से जारी जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का बड़ा बयान सामने आया है। क्रेमलिन में रूस के मानवाधिकार परिषद की एक मीटिंग में पुतिन ने कहा कि परमाणु युद्ध का खतरा बढ़ता जा रहा है। इस दौरान पुतिन ने जो कहा है उससे वैश्विक समुदाय की चिंताए बढ़ गई है।

पुतिन ने कहा कि रूस ने पहले परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने के बारे में नहीं सोचा है। रूस किसी भी स्थिति में परमाणु हथियारों का प्रयोग करने से बचेगा, लेकिन इसका यह मतलब बिल्कुल भी नहीं है कि इनका प्रयोग नहीं होगा। रूसी राष्ट्रपति ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर रूस की सीमा पर कोई हमला हुआ तो फिर परमाणु हमले की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है।

रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि रूस की एक रणनीति है, जिसे रक्षा के तौर पर जाना जाता है। उन्होंने कहा कि परमाणु हथियारों का प्रयोग बदले की कार्रवाई के लिए किया जाता है। पुतिन ने कहा कि जब तक हम पर संकट है हम बदले में इसका प्रयोग करेंगे।

पुतिन का कहना है कि वे परमाणु हथियारों को रक्षा उपायों के तौर पर देखते है। हमे जानकारी है, परमाणु हथियार क्‍या हैं? और कितनी तबाही ला सकते हैं। पुतिन ने कहा कि परमाणु हथियार संघर्ष के लिए नहीं हैं, लेकिन बचाव के लिए हैं और उन्हें उम्मीद है कि लोग इस बात को अच्छे से समझेंगे।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag