इंटरनेट पर छाया गांव के इस छोरे का बिना हाथ लगाए साइकिल को दौड़ाने का वीडियो

आज के समय में दुनिया में टैलंट बाजों की कोई कमी नही। वैसे भी आज का समय सोशल मीडिया का है और सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे ही अजीबों-गरीब टैलेंटिड लोगों के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते रहते है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

आज के समय में दुनिया में टैलंट बाजों की कोई कमी नही। वैसे भी आज का समय सोशल मीडिया का है और सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे ही अजीबों-गरीब टैलेंटिड लोगों के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते रहते है। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक लड़का बिना हाथ लगाए साइकिल को सड़क पर दौड़ा रहा है इतना ही नही उसने अपने सिर पर चारे की गठरी भी रख रखी है।

इस वीडियो को देश के जाने-माने उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर शेयर किया है। यह वीडियो इंटरनेट पर काफी तहलका मचा रहा है। वीडियो शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा, यह आदमी ह्यमन सेगवे है, जिसके शरीर में जाइरोस्कोप लगा हुआ है। गजब का बैलेंस है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के छाते ही कमेंट्स का तांता लग गया है।

 

एक यूजर ने लिखा हमें गांवो में छिपे टैलेंट को तलाशने के लिए एक्सप्लोर करने की जरूरत है। इस कमेंट पर जवाब देते हुए आनंद महिंद्रा ने पूछा की ऐसा कैसे किया जाए। बताते चले, इस वीडियो को सबसे पहले सोशल मीडिया पर एमबीए चाय वाले ने शेयर किया। अब यह वीडियो इंटरनेट पर काफी तहलका मचा रहा है।

calender
30 March 2022, 05:30 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो