क्लिनिकली तौर से डॉक्टर्स ने शख्स को किया था मृत घोषित, 4 घंटे बाद आया होश, तो रो - रोकर बताया अपने नर्क जाने का एक्सपेरिंस

सोशल मीडिया पर जो अब यह घटना वायरल हो रही है वह एक ऐसे शख्स की है जिसकी मृत्यु होने के 4 घंटे बाद होश आया। होश आने के बाद शख्स ने घबराते हुए रो - रोकर सभी को बताया की उसने अपने सामने शैतान को देखा है और भगवान से प्रार्थना करने पर स्वर्ग के दूतों ने बचा ली उसकी जान।

Poonam Chaudhary
Poonam Chaudhary

आपने अक्सर ऐसा सुना होगा की कुछ लोग थोड़े समय के लिए मर गए और फिर वापस से जिन्दा हो गए। दुनियाभर में ऐसे बहुत सारे लोग हैं जिन्होंने मरने के बाद का अपना यह एक्सपेरिंस सभी के साथ शेयर किया है। यह लोग बताते हैं की वह मरने के बाद कुछ समय स्वर्ग या नर्क में होते हैं और फिर किसी वजह से वापस भी आ जाते हैं। इस तरह का अनुभव सुनने में लोगों को तो काफी दिलचस्प लगता है लेकिन जिसपर यह घटना गुजरती है वही जान सकता है।

एक जानकारी के अनुसार ऐसी ही एक घटना इस युवक के साथ घटी। जिसमें उस शख्स को क्लिनिकली डेड घोषित हो जाने के बाद उसने मरने के बाद स्वर्ग या नर्क पहुंचने का दावा किया है। जहाँ से वह दोबारा ज़िंदा होकर आ गया। शख्स के इस तरह के दावों को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चाओं में है। हाल ही में टिकटॉक पर एक डॉक्टर ने जानकारी देते हुए बताया की हमारे पास आया यह शख्स बेहोश था जिसमें कोई हरकत नहीं थी और न सांसे चल रही थी। जिसके बाद उसको मृत घोषित कर दिया था। लेकिन एकदम से एक करिश्मा हुआ जिसके 4 घंटे बाद उस शख्स को एकदम से होश आ गया। जिसको देख सभी चौंक गए थे। जब वह होश में आया तो वह शख्स ज़ोर - ज़ोर से रोने लगा और काफी घबराया हुआ भी था। शख्स का कहना था की उसने शैतानों से मुलाकात हुई। शख्स की आँखों में खौफ और डर साफ - साफ नज़र आ रहा था। उसका कहना था की मैंने अपने सामने शैतान को देखा था जो बहुत ही डरावना दिख रहा था। मैंने घबराते हुए हाथ जोड़कर भगवान से प्रार्थना की और मुझे स्वर्ग के दूतों ने नर्क से बहार निकाल लिया।

डॉक्टर ने बताया की हमारे लिए यह अनुभव काफी अलग था। वरना आमतौर पर कोई भी नर्क और स्वर्ग को लेकर बात नहीं करता। उस शख्स की आँखों में बहुत डर था जैसे उसने उस शैतान के डर को वाकई में महसूस किया है।

वैसे तो इस तरह के कोई नया वाक्या नहीं था लेकिन नर्क को लेकर काफी लोग बातें नहीं करते की वह नर्क में गए। वहीं एक महिला ने अपना एक्सपेरिंस शेयर करते हुए बताया की डॉक्टर्स इस शख्स का इलाज़ कर रहे थे जिस दौरान उसकी आत्मा शरीर से निकलकर किसी और दुनिया में चली गयी थी। जहां पर काफी सुंदर फूलों का बगीचा था। तो वहीं कुछ ने बताया की नर्क में हमें शैतानों द्वारा टॉर्चर किया जा रहा था।

calender
22 March 2023, 10:39 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो