पहली पत्नी से थे 3 बच्चे, जिसके बाद भी शख्स ने कर ली दो ओर शादियां और बन गए 9 बच्चों का बाप, अब सब रहते हैं मिल - झुलकर साथ

थाईलैंड के इस शख्स ने अपनी पहली पत्नी की मृत्यु के बाद 2 शादियां कर ली और बन गया 6 बच्चों का बाप, पहली पत्नी से थे 3 बच्चे।

Poonam Chaudhary
Poonam Chaudhary

आमतौर पर लोग एक ही शादी से परेशान हो जाते हैं। तो वही किसी - किसी की तो एक ही शादी नहीं हो पाती। तो कहाँ कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनकी एक नहीं दो नहीं तीन - तीन शादियां हो जाती हैं। आम आदमी अपनी एक ही बीवी को संतुष्ट नहीं कर पाता वही कुछ लोग अपनी दो - दो बीवियों के साथ हसी - ख़ुशी से रह रहे हैं। आज हम आपको एक ऐसा ही कमाल का और हैरान कर देने वाला किस्सा बताने वाले हैं। एक शख्स जिसकी उम्र 42 वर्ष है जिसने अपने जीवन में एक नहीं दो नहीं बल्कि 3 शादियां की हैं और उसके 9 बच्चे हैं।

यह मामला है थाईलैंड के मनोप नट्टायोथिन (Manop Nuttayothin) नामक एक शख्स का। जिसकी कहानी अब हर जगह चर्चाओं में बानी हुई है। उस शख्स की दो बहुत ही खूबसूरत बीवियाँ हैं और साथ ही 9 बच्चे भी हैं। वह सभी अपनी लाइफ से जुड़े हर तरह के किसे सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। वह शख्स बताया है की वह अपनी बीवियों को बराबर का समय देता है और उन्हें खुश रखता है। वह यह भी बताता है की उसको अपनी पहली बीवी से 3 बच्चे हैं।

पहली बीवी का हो गया था निधन जिसके बाद कर ली दो शादियां

थाईलैंड के मनोप नट्टायोथिन नाम के शख्स ने आगे बताया की वह बैंकॉक के रहने वाल हैं। किसी कारण से उनकी पहली पत्नी की मृत्यु हो गयी थी। जिनसे मनोप नट्टायोथिन को 3 बच्चे हुए। जिसके बाद उन्होंने दूसरी शादी वारिसारा से की और तीसरी शादी नत्ताया से कर ली थी। उम्र की बात करें तो उनकी दूसरी पत्नी वारिसारा 32 और तीसरी पत्नी नत्ताया 26 साल की है। मनोप नट्टायोथिन अपनी दूसरी पत्नी वारिसारा को पिछले 10 सालों से जानते है और साथ रह रहे हैं। उनको अपनी पहली पत्नी से 3 बच्चे दूसरी से भी 3 और तीसरी पत्नी से भी 3 बच्चे हैं जो कुल मिलाकर 9 बच्चे है। दोनों पत्नियों की माने तो उनके घर में किसी भी तरह की लड़ाई नहीं होती है और सभी एक दूसरे से बहुत ही प्यार करते हैं और हसी - खुसी रहते हैं।

मनोप नट्टायोथिन की दोनों पत्नियां रेसिंग इवेंट्स में ऑटो पोर्ट्स बेचने में मदद करती हैं और दोनों को दुकान में यह काम करने की सैलरी भी मिलती है। दोनों पत्नियों ने अपने काम करने की वजह बताते हुए कहा की उनके पति को कम सैलरी मिलती है इसके बावजूद भी वह अपने बच्चों पर काफी खर्चा करते हैं। मनोप नट्टायोथिन ने बताया की वह अपनी बीवियों के साथ बराबर का वक़्त बिताते हैं और उनकी बहुत इज़्ज़त करते हैं जिसकी वजह से उनकी जिंदगी हसी - ख़ुशी बीत रही है।

calender
20 March 2023, 11:06 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो