Video Viral: सबके सामने अपनी पत्नी के पैरों में गिर पड़ा दूल्हा, यह देख रो पड़ी दुल्हन, वीडियो हुआ वायरल

शादी का फैसला किसी के लिए भी बहुत अहम होता है। क्योंकि इसी एक फैसले पर लड़का हो या लड़की दोनों की ज़िंदगी टिकी होती है। हर किसी कपल के लिए पति - पत्नी का यह रिश्ता बेहद ही खास होता है। एक बार यदि साथ रहने का फैसला कर लिया तो एक दूसरे का हर सुख - दुःख में साथ निभाना होता है और यही इस पवित्र रिश्ते की खासियत होती है

Poonam Chaudhary
Poonam Chaudhary

शादी का फैसला किसी के लिए भी बहुत अहम होता है। क्योंकि इसी एक फैसले पर लड़का हो या लड़की दोनों की ज़िंदगी टिकी होती है। हर किसी कपल के लिए पति - पत्नी का यह रिश्ता बेहद ही खास होता है। एक बार यदि साथ रहने का फैसला कर लिया तो एक दूसरे का हर सुख - दुःख में साथ निभाना होता है और यही इस पवित्र रिश्ते की खासियत होती है। इसीलिए ही तो यह हर किसी से जोड़ा नहीं जाता। इसके लिए सामने वाले इंसान की भावनाओं और साथ देने की क्षमता को देखना होता है की वह आपका साथ उम्र भर निभा सकता है या नहीं और यदि हाँ तभी यह रिश्ता लम्बे समय तक चलता है। इस रिश्ते में पति और पत्नी का दर्जा बराबर का होता है और इज़्ज़त भी एक दूसरे को बराबर की दी जाती है।

सोशल मीडिया पर हाल ही में एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसे देख भी खुश हो जायेंगे। पहले के समय में पति और पत्नी को एक समान नहीं माना जाता था। हमेशा पत्नी को ही पति से नीचा दर्जा दिया जाता था वह न पति से पहले कुछ खा सकती थी और न ही अपनी मर्ज़ी से कही जा सकती थी। लेकिन आज के समय में सब कुछ बदल गया है। इसकी एक कमाल की मिसाल है वायरल हो रहा यह वीडियो।

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं की एक शादी में दूल्हा और दुल्हन एक दूसरे को वरमाला पहना रहें हैं। जिसमें पहले दुल्हन अपने दूल्हे को वरमाला पहनाती है और फिर उसके बाद दूल्हा भी अपनी दुल्हन को बड़ी ही सौभ्यता से वरमाला पहनाता है। इसके बाद एक रस्म के अनुसार दुल्हन अपने दूल्हे के पैर छूती है तो दूल्हा यह देख कर तुरंत खुद भी नीचे झुककर अपनी दुल्हन के पाँव छूने के लिए अपना सिर उसके पैरों पर रख देता है। जिसे देख वहां मौजूद सभी रिश्तेदार हूटिंग करने लगते हैं और वहीँ दुल्हन अपने पति का अपने प्रति यह प्यार और आदर सम्मान देखकर भावुक हो जाती है, और उसकी आँखों में आंसू आ जाते हैं।

 

इस वीडियो को एक Dr.B.Karthik Navayan नाम के ट्विटर यूज़र ने शेयर किया है। इस वीडियो को अब तक 33 हज़ार से भी अधिक लोगों ने देखा है और तो और 2 हज़ार से ज़्यादा लोगों ने इसको पसंद भी किया है।

calender
26 February 2023, 05:31 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो