Viral: हिप्पो ने भूख लगने पर 2 साल के बच्चे को निगला, लोगों के पत्थर मरने पर जिंदा उगला

सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें अफ्रीका के युगांडा की एक घटना ने लोगों को चौंका दिया है, जहां एक 2 साल के बच्चे को दरियाई घोड़े (Hippo) ने निगल लिया था, वहीं उसी समय मौजूद शख्स ने उसे पत्थर मारना शुरू किया तो हिप्पो ने उसे उगल दिया। गनीमत रही कि बच्चा जिंदा बच गया।

Janbhawana Times

'कैपिटल एफएम युगांडा' की जानकारी के अनुसार बता दे कि यह बच्चा रविवार को कैटवे कबाटोरो के शहर की एक झील किनारे अपने घर के पास खेल रहा था, तभी एक भूखे दरियाई घोड़े ने ओस बच्चे पर हमला कर जबड़ों से पकड़ लिया। इससे पहले कि हिप्पो बच्चे को पूरी तरह से निगलता,उसी समय वहा मौजूद एक शख्स ने समझदारी दिखाई और जानवर को पत्थर फेंक कर मारने लगा, ऐसे में हिप्पो ने अपने अंदर से बच्चे को उगल दिया।

इस घटना के बाद बच्चे को तुरंत इलाज के लिए पास के शहर के एक अस्पताल ले जाया गया और हिप्पो वापस झील में चला गया। 'यूके टेलीग्राफ' को पुलिस ने बताया कि शख्स ने जब हिप्पो को पत्थर मरने लगा, तो शायद हिप्पो डर गया, जिसकी वजह से उसने बच्चे को मुंह से बाहर फेंक दिया।

calender
17 December 2022, 02:41 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो