Watch Video: पिता के एक्सीडेंट के बाद 7 साल का लड़का ज़ोमाटो डिलीवरी बॉय बनकर चला रहा घर का खर्च

विपरीत परिस्थितियां अक्सर मजबूत इंसान पैदा करती हैं। इसी का एक उदाहरण आजकल सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है। इंटरनेट पर एक 7 साल का ज़ोमाटो डिलीवरी बॉय काफी वायरल हो रहा है। यह मासूम सा बच्चा सुबह के समय स्कूल जाता है, और शाम 6 बजे से 11 बजे तक अपनी साइकिल पर घूम घूमकर खाने की डिलीवरी करता है।

Gaurav
Gaurav

विपरीत परिस्थितियां अक्सर मजबूत इंसान पैदा करती हैं। इसी का एक उदाहरण आजकल सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है। इंटरनेट पर एक 7 साल का ज़ोमाटो डिलीवरी बॉय काफी वायरल हो रहा है। यह मासूम सा बच्चा सुबह के समय स्कूल जाता है, और शाम 6 बजे से 11 बजे तक अपनी साइकिल पर घूम घूमकर खाने की डिलीवरी करता है। इस बच्चे से जुड़ा वीडियो सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर राहुल मित्तल नाम के यूजर द्वारा शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए राहुल ने लिखा, "यह 7 साल का लड़का अपने पिता के एक्सीडेंट के बाद उनका काम संभाल रहा है। लड़का सुबह के समय स्कूल जाता है और शाम 6 बजे से ज़ोमाटो में डिलीवरी एजेंट के तौर पर काम करता है। हमें इस लड़के को अपनी हिम्मत के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए, साथ ही इसके पिता को वापस अपने पैरों में खड़ा करने में मदद करनी चाहिए।" मामले का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

ट्विटर पर वीडियो वायरल होने के बाद ज़ोमाटो ने इसका जवाब देते हुए राहुल से इस बच्चे के पिता के ज़ोमाटो अकाउंट की जानकारी मांगी है। उम्मीद की जा रही है कि ज़ोमाटो इस मामले में बच्चे के परिवार की मदद के लिए आगे आएगा। हालांकि कुछ लोग सोशल मीडिया पर इसे बाल मजदूरी का मामला कह रहे हैं। ऐसे में संभावना है कि ज़ोमाटो द्वारा बच्चे के पिता पर कोई एक्शन भी लिया जा सकता है। फिलहाल इस बारे में और जानकारी उपलब्ध नहीं है।

calender
04 August 2022, 02:30 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो