नन्ही सी जान को गोद में लेकर फूड डिलेवर करती महिला, वीडियो हुआ वायरल, जोमैटो भी हुआ फैन

सोशल मीडिया पर हाल ही में जोमैटो डिलीवरी वूमन का एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में महिला अपने दो बच्चों के साथ खाने की डिलीवरी करती दिख रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि, कैसे यह महिला पीठ पर जोमैटो का बैग टागे हुए है, एक बच्चे को अपनी गोद में लिए हुए हैं और दूसरा बच्चा माँ की उंगली थामे खड़ा है

Janbhawana Times
Janbhawana Times

Zomato Viral Video: सोशल मीडिया पर हाल ही में जोमैटो डिलीवरी वूमन का एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में महिला अपने दो बच्चों के साथ खाने की डिलीवरी करती दिख रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि, कैसे यह महिला पीठ पर जोमैटो का बैग टागे हुए है, एक बच्चे को अपनी गोद में लिए हुए हैं और दूसरा बच्चा माँ की उंगली थामे खड़ा है।

महिला अपने दो बच्चों के साथ करती है फूड डिलीवरी- (Woman Does Food Delivery With Her Two Children):

आजकल आए दिन सोशल मीडिया पर फूड डिलीवरी एजेंट्स के खूब वीडियोज़ वायरल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर हर कोई जानना चाहता है फूड डिलीवरी करने वाले इन एजेंट्स की कहानियां। हाल ही में जोमैटो डिलीवरी वूमन (zomato delivery woman) का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख लोग महिला के हौसले को सलाम (नतमस्तक) कर रहे हैं। दरअसल, इस वीडियो में एक महिला अपने दो बच्चों के साथ खाने की डिलीवरी करते दिखाई दे रही हैं, यह वीडियो हर किसी के दिल को छू रहा है।

 

बताया जा रहा है कि, इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा यह वीडियो खुद फूड का ऑर्डर देने वाले शख्स ने ही रिकॉर्ड किया है। महिला के साथ दो बच्चों को देखकर फूड ऑर्डर करने वाला व्यक्ति उनसे कहता है कि, दो बच्चों को साथ में लेकर फूड डिलीवरी करना बहुत मुश्किल होता है और यह बहुत बड़ी बात है, आप बहुत अच्छा काम कर रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि, कैसे यह महिला पीठ पर जोमैटो का बैग टांग कर, अपनी गोद में मासूम बेटी को लिए हुए है। बताया जा रहा है कि महिला फूड डिलीवरी करने के लिए अपने दोनों बच्चों को साथ लेकर जाती है। वीडियो में महिला ने एक बच्चे को गोद में ले रखा है और दूसरा बच्चा उंगली थामे खड़ा है।

 

हाल ही में इसी तरह एक दिव्यांग फूड डिलीवरी बॉय का वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिनकी लोग तारीफ करते नहीं थक रहे थे। वहीं अब इसी क्रम में इस महिला का वीडियो लोगों के दिलों में जगह बना रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) पर इस वीडियो को शेयर किया गया है, जिसे लोग खूब देख रहे हैं और पसंद भी कर रहे हैं। यह वीडियो अब तक 90 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं, पांच हजार से ज्यादा यूजर्स ने वीडियो को लाइक किया है। वीडियो को देख यूजर्स महिला की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

calender
23 August 2022, 01:55 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो