महिला ने खुद से की शादी और 24 घंटे के भीतर ही ले लिया तलाक, यूज़र्स हुए हैरान, जानिए पूरा मामला

अक्सर आपने ऐसे कई शादियों के किस्से सुने होंगे जिन्हे सुन आपके भी होश उड़ गए होंगे। आपने हाल ही में गुजरात की एक महिला के बारे में तो जरूर सुना ही होगा जिसने खुद से शादी कर ली थी। यह खबर सोशल मीडिया पर चारों तरफ चर्चाओं में रही थी। ऐसा ही एक मामला सोशल मीडिया के जरिये देखने को मिला है। जहाँ एक लड़की ने खुद से शादी कर ली है।

Poonam Chaudhary
Poonam Chaudhary

अक्सर आपने ऐसे कई शादियों के किस्से सुने होंगे जिन्हे सुन आपके भी होश उड़ गए होंगे। आपने हाल ही में गुजरात की एक महिला के बारे में तो जरूर सुना ही होगा जिसने खुद से शादी कर ली थी। यह खबर सोशल मीडिया पर चारों तरफ चर्चाओं में रही थी। ऐसा ही एक मामला सोशल मीडिया के जरिये देखने को मिला है। जहाँ एक लड़की ने खुद से शादी कर ली है।

आप सोच रहें होंगे की इसमें अब क्या ख़ास बात हैं। लेकिन ज़रा ठहरिये...... आप खास बात जननी है तो आगे भी दिखिए। इस महिला ने खुद से शादी भी की अच्छे से केक बनाया और सेलिब्रेट भी किया लेकिन कहानी में ट्विस्ट यह है की उसने 24 घंटों के अंदर - अंदर ही खुद से तलाक भी ले लिया। जानकर हुई ना आपको भी हैरानी? दंग कर देने वाले इस मामले की खबर लड़की ने खुद दी है और साथ ही अपनी कुछ तस्वीरें भी ट्विटर पर शेयर की हैं।

 

 

इस सब की जानकारी देते हुए महिला ने अपने कैप्शन में लिखा - आज जीवन के सबसे झूठे पलों में, मैंने यह शादी का जोड़ा खरीदा और खुद से शादी करने के लिए केक भी बनाया। इस पोस्ट के शेयर होते ही सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया और साथ ही साथ यूज़र्स के कमैंट्स की भरमार हो गयी। जिसमें एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा की - क्यों जूथ बोलती हो? सब जानते हैं की तुमने मुझसे शादी की है। तो वही दूसरे यूज़र ने कमेंट में लिखा - ऐसा ही होता है मुझे शादियां पसंद हैं और स्किज़ोफ्रेनिक भी पसंद है। यही नहीं काफी यूज़र्स तो इस पोस्ट पर ढेर सारे फनी कमैंट्स भी दे रहें हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें, की इस महिला ने इस साल के फरवरी महीने में यह शादी की थी जिसके 24 घंटे बाद उसने खुद से ही तलाक ले लिया।

 

 

इस पोस्ट को @sofimaure07 नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। ऐसा यह एक ही मामला नहीं हैं जहाँ लोगों ने खुद से शादी रचाई है, लेकिन ऐसा यह पहली बार है जिसने खुद से शादी कर उसके 24 घंटों के भीतर ही तलाक लेने का भी फैसला ले लिया। अब यह मामला सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल किया जा रहा है।

calender
14 March 2023, 04:49 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो