इंटरनेट पर छाया पापा-बेटी का 'क्यूट' बॉन्ड, वायरल वीडियो देख चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जहां एक पिता का अपनी नन्हीं बेटी को बेबी कैरियर में संभालते हुए डांस कर रहे है. वीडियो को अब तक 22 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा है. 

Nidhi Jha
Edited By: Nidhi Jha

नई दिल्ली: अगर सप्ताह की शुरुआत यानी मंडे ब्लूज आप पर हावी हो रहा है तो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो आपके चेहरे पर तुरंत मुस्कान ले आएगा. बेंगलुरु के एक पिता का अपनी नन्हीं बेटी को बेबी कैरियर में संभालते हुए डांस करने का एक बेहद प्यारा वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है. इस वीडियो को फिलहाल 22 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा है. 

वीडियो वायरल

यह खूबसूरत वीडियो अक्षय पालीवाल नाम के यूजर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट little_munchkin28 पर साझा किया है. वीडियो में अक्षय वर्ष 2001 की मशहूर बॉलीवुड फिल्म 'दिल चाहता है' के सदाबहार गीत 'वो लड़की है कहां' पर जबरदस्त डांस स्टेप्स करते नजर आ रहे हैं. विशेष बात यह है कि डांस के दौरान उनकी छोटी सी बेटी उनके सीने पर बंधे बेबी कैरियर में सुरक्षित बैठी है.

बच्ची की मुस्कान ने जीता लोगो का दिल

जैसे ही अक्षय ने संगीत की धुन पर थिरकना शुरू किया उनकी छोटी बेटी ने भी पिता के इस अंदाज पर बेहद मासूमियत से प्रतिक्रिया दी. पूरे वीडियो में बच्ची मुस्कुराती और खिलखिलाती हुई नजर आ रही है. पिता-पुत्री के बीच का यह खुशनुमा तालमेल इतना प्यारा है कि लोग इसे बार-बार देख रहे हैं.

लोगों ने बरसाया प्यार

कमेंट सेक्शन में लोग बाप बेटी की इस जोड़ी पर जमकर प्यार दिखा रहे हैं. यूजर्स पिता के इस अंदाज की काफी तारीफ कर रहे हैं. इसे इंटरनेट का सबसे ज्यादा सुकून देने वाला वीडियो बता रहे हैं. कई लोगों ने लिखा कि इस वीडियो ने उनके पूरे दिन की थकान और तनाव को दूर कर दिया है.

किस गाने पर किया डांस

यदि इस वीडियो को देखने के बाद आप भी इस गाने को गुनगुनाने लगे हैं तो आपको बता दें कि मूल फिल्म में यह गाना अभिनेता सैफ अली खान और सोनाली कुलकर्णी पर फिल्माया गया था. 'वो लड़की है कहां' आज भी बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा रोमांटिक और चुलबुले गानों में से एक है.

गाना आज भी है फेमस

इस गाने को मशहूर गायक शान और कविता कृष्णमूर्ति ने अपनी आवाज दी थी. रिलीज के दो दशक से भी ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी यह गाना आज की पीढ़ी के बीच उतना ही लोकप्रिय है और लगातार नए प्रशंसक बना रहा है. अक्षय और उनकी बेटी के इस वीडियो ने एक बार फिर इस गाने की यादों को ताजा कर दिया है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो