जर्जर दीवार पर कलाकार ने किया कमाल, सोशल मीडिया पर मचा तहलका, देखें Video

यूनिवर्सिटी की उखड़ी रंगत और दरारों से भरी दीवार, अब एक लाल रंग का बेहद खूबसूरत हिरण के म्यूरल आर्ट से चमक रहा है. आराम से लेटे इस हिरण की मुद्रा इतनी आकर्षक है कि हर आने-जाने वाला रुककर उसे निहारने लग रहा है.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

गुवाहाटी यूनिवर्सिटी कैंपस की एक जर्जर और टूटी-फूटी दीवार अब कला की जीती-जागती मिसाल बन गई है. जहां पहले उखड़ा प्लास्टर और दरारें नजर आती थीं, वहां स्थानीय कलाकार भेजाल ने अपनी रचनात्मकता से एक खूबसूरत हिरण का म्यूरल बना दिया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह स्ट्रीट आर्ट न केवल दीवार की खूबसूरती लौटा रहा है बल्कि कला और प्रकृति के अनोखे संगम का शानदार उदाहरण पेश कर रहा है.

कलाकार ने दीवार से निकलते पेड़ की शाखाओं को हिरण के सींगों के रूप में इस्तेमाल किया है, जिससे पूरा म्यूरल जीवंत और पर्यावरण संदेश देने वाला लगता है. इस क्रिएटिव वर्क की वीडियो भेजाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @bhejal__

 पर शेयर की है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं और जमकर तारीफ कर रहे हैं.

जर्जर दीवार पर हिरण का जादुई म्यूरल

यूनिवर्सिटी की जिस दीवार पर पहले उखड़ा हुआ रंग और दरारें नजर आती थीं. वहां अब एक खूबसूरत हिरण का म्यूरल लोगों का ध्यान खींच रहा है. लाल रंग में बना हिरण आराम करती मुद्रा में दिखाई देता है. जिसकी आंखों की मासूमियत और बारीक ब्रश स्ट्रोक्स पेंटिंग को जीवंत बना देते हैं. सबसे खास बात यह है कि पास खड़ा विशाल पेड़ इस कलाकृति का हिस्सा बन गया है. पेड़ का तना और शाखाएं ऐसे प्रतीत होती हैं जैसे वह हिरण को प्राकृतिक छाया दे रही हों. कला और प्रकृति का यह मेल इस म्यूरल को साधारण दीवार पेंटिंग से कहीं ज्यादा खास बना देता है.

कौन शेयर किया पेंटिंग?

गुवाहाटी के कलाकार भेजाल ने इस पेंटिंग को बनाने की पूरी प्रक्रिया अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के जरिए शेयर की है जो कि अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. वीडियो में स्प्रे पेंट से लेकर बारीक डिटेलिंग तक की पूरी क्रिएटिव जर्नी दिखाई गई है, जो देखने वालों को प्रेरित कर रही है.

सोशल मीडिया पर लोगों का रिएक्शन

वीडियो को bhejal__ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...क्या मस्त पेंटिंग बनाई है, नागालैंड से आपको ढेर सारा प्यार. एक और यूजर ने लिखा...जब मंच नहीं मिलता तो प्रतिभाएं ऐसे ही अपना जादू दिखाती हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...बेहद सुंदर, चित्र देखकर मजा आ गया.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag