बिल गेट्स का बड़ा खुलासा, शादी के बाद 3 महिलाओं से रहे रिश्ते, खुद कबूली सच्चाई

माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स एक बार फिर सुर्खियों में हैं. यह मामला एपस्टीन के प्रभावशाली लोगों के साथ संबंधों और उसके नेटवर्क की जांच से जुड़ा हुआ है. इसी सिलसिले में 10 जून को गेट्स ने जांच समिति के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया.

calender

नई दिल्ली: माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स एक बार फिर सुर्खियों में हैं. अमेरिकी कांग्रेस की एक जांच समिति के सामने दिए गए बयान में उन्होंने खुलासा किया कि उनकी निजी जिंदगी से जुड़े कुछ रिश्तों की जानकारी दिवंगत कारोबारी और यौन अपराधों के आरोपी जेफ़री एपस्टीन को थी. गेट्स का दावा है कि एपस्टीन इस जानकारी का इस्तेमाल उन पर दबाव बनाने के लिए करना चाहता था. 

क्या है पूरा मामला 

यह मामला एपस्टीन के प्रभावशाली लोगों के साथ संबंधों और उसके नेटवर्क की जांच से जुड़ा हुआ है. हाल ही में कुछ नए दस्तावेज सामने आने के बाद अमेरिकी सांसदों ने कई लोगों से पूछताछ की, जिनमें बिल गेट्स भी शामिल थे. इसी सिलसिले में 10 जून को गेट्स ने जांच समिति के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया.

गवाही के दौरान क्या कहा 

गवाही के दौरान गेट्स ने स्वीकार किया कि एपस्टीन को उनकी निजी जिंदगी के कुछ पहलुओं की जानकारी थी. उन्होंने कहा कि ये घटनाएं उनके परिवार के लिए बेहद दुखद और तकलीफदेह रही हैं. हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि इन निजी मामलों का एपस्टीन के साथ उनके किसी पेशेवर या कारोबारी संबंध से कोई लेना-देना नहीं था.

बिल गेट्स के मुताबिक, एपस्टीन उनकी व्यक्तिगत जानकारी का इस्तेमाल करके उन्हें अपने संपर्क में बनाए रखना चाहता था. उन्होंने आरोप लगाया कि एपस्टीन ने कुछ गलत और भ्रामक बातें जोड़कर उन पर दबाव बनाने की कोशिश की थी.

नहीं था कोई भी आपराधिक गतिविधि में हाथ 

हालांकि, बिल गेट्स ने यह भी साफ किया कि उन्होंने एपस्टीन के किसी भी गैरकानूनी या आपराधिक काम में कभी हिस्सा नहीं लिया। उन्होंने माना कि एपस्टीन के साथ संपर्क बनाए रखना उनकी एक बड़ी गलती थी. गेट्स ने बताया कि उनकी मुलाकातें मुख्य रूप से परोपकारी कार्यों और सामाजिक परियोजनाओं पर चर्चा के लिए होती थीं.

गेट्स ने कहा कि एपस्टीन ने उन्हें कभी सीधे तौर पर ब्लैकमेल नहीं किया, लेकिन बाद में सामने आए ईमेल और अन्य दस्तावेजों को देखकर उन्हें लगा कि वह ऐसा करने के बारे में सोच रहा था. फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर अमेरिका में राजनीतिक और कानूनी बहस जारी है. इसके साथ ही यह मामला सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.   First Updated : Wednesday, 24 June 2026