Budget 2026 देखकर मिडिल क्लास कन्फ्यूज: मीम्स में उगला दर्द; सिगरेट पीने वालों की तो कमर टूट गई!

Budget 2026 Memes: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की करीब 90 मिनट की लंबी स्पीच के बाद मिडिल क्लास ने मीम्स की बौछार शुरू कर दी है.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

नई दिल्ली: केंद्रीय बजट 2026-27 पेश होने के कुछ ही मिनट बाद सोशल मीडिया मीम्स की बाढ़ ला चुका है. हर साल की तरह इस बार भी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के भाषण को सुनते ही मिडिल क्लास ने मीम्स के जरिए अपनी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया. बजट में तंबाकू उत्पादों पर 40 फीसदी टैक्स की घोषणा ने खासतौर पर स्मोकर्स को झटका दिया है, जिसके बाद मीम्स में मातम और हंसी-मजाक दोनों का दौर चल रहा है.

सोशल मीडिया यूजर्स ने पुरानी फिल्मों के डायलॉग, मशहूर सीन और पॉपुलर कैरेक्टर्स का इस्तेमाल कर बजट को मजेदार अंदाज में पेश किया है. चाहे सिगरेट के बढ़ते दाम हों या मिडिल क्लास की उम्मीदें टूटना, हर मुद्दे पर क्रिएटिव मीम्स वायरल हो रहे हैं. आइए देखते हैं इस बार बजट के बाद सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा छाए हुए कुछ पॉपुलर मीम्स.

हमें कुछ अच्छा मिलेगा?

मीमर @sarcastic_us ने सुनील ग्रोवर के ‘डॉक्टर वाले’ कैरेक्टर के डायलॉग के साथ मिडिल क्लास का बजट रिएक्शन कैप्चर किया है. मीम में मिडिल क्लास की तरफ से वित्त मंत्री को जवाब दिया गया है कि आखिर हमें कुछ अच्छा मिलेगा भी या नहीं.

तंबाकू प्रोडक्ट

तंबाकू प्रोडक्ट पर 40% टैक्सबजट में तंबाकू उत्पादों पर 40 फीसदी टैक्स की घोषणा के बाद स्मोकर्स में हाहाकार मच गया. मीमर ने इसे मजेदार अंदाज में दिखाया कि सिगरेट पीने वाले अब रो रहे हैं. साथ ही एक जरूरी सलाह भी दी गई है कि धूम्रपान जानलेवा है और इससे कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं, इसलिए जितनी जल्दी हो सके स्मोकिंग छोड़ दें. 

चाय पीओ

एक मीम में लिखा गया कि सिगरेट, पान मसाला, गुटखा सहित तंबाकू उत्पादों पर 40% जीएसटी लगेगा. ऐसे में अब मैं अपने स्मोक करने वाले दोस्त को कहूंगा कि ‘चाय पीजिए, दिमाग को शांत कीजिए.

मिडिल क्लास का रिएक्शन 

जब वित्त मंत्री संसद में बजट भाषण दे रही थीं, तब मिडिल क्लास का रिएक्शन ‘बाहुबली’ फिल्म की मशहूर टेम्पलेट पर कैद कर लिया गया. मीम में दिखाया गया कि बजट सुनते-सुनते मिडिल क्लास की उम्मीदें कैसे टूट रही हैं.

हर बार बजट का यही हाल

हंगामा फिल्म के एक सीन को यूज कर मीमर ने मजाक उड़ाया कि वित्त मंत्री ने इस बार भी मिडिल क्लास को केक (बजट में राहत) नहीं खिलाया. मीम में संसद में वित्त मंत्री के घुसने के सीन को आज के बजट डे से जोड़ा गया है.

अब सिगरेट का दाम देखने के बादएक और वायरल मीम में जॉनी लिवर के इमोशनल सीन का इस्तेमाल कर स्मोकर्स की हालत दिखाई गई है. मीम में सरकार से शिकायत है कि सिगरेट के दाम बढ़ने के बाद अब लोग इसे अवॉइड करने लगेंगे.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag