बच्चों का खौफनाक खेल, अजगर को बनाया स्किपिंग रोप और फिर कूदते रहे... अटक जाएंगी सांसें!

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जो ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड स्थित वूराबिंदाल का हैं. इस वीडियो में कुछ बच्चों का अजगर को स्किपिंग रोप की तरह इस्तेमाल करते हुए देखा जा रहा हैं. जिसके वायरल होने के बाद, सरकार ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए जांच शुरू करने की बात कही और वन्यजीवों के प्रति सम्मान रखने की भी अपील की.

Simran Sachdeva

ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड स्थित वूराबिंदा से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है. जिसमें कुछ बच्चे एक अजगर को स्किपिंग रोप की तरह इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं. ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद से ही लोगों में गुस्सा हैं. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि करीब 6 बच्चे हंसते और खेलते हुए अजगर पर कूद रहे हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, ये अजगर करीब एक मीटर लंबा है. एक मौके पर बच्चों को इस सांप की पहचान ब्लैक-हेडेड पाइथन के रूप में करते हुए भी सुना जा सकता है. हालांकि, ये साफ नहीं हो पाया है कि अजगर जीवित था या मृत.

सरकार ने की कड़ी निंदा

इस घटना के इंटरनेट पर वायरल होने के बाद क्वींसलैंड के पर्यावरण, पर्यटन, विज्ञान और नवाचार विभाग के प्रवक्ता ने बयान जारी कर इसकी कड़ी निंदा की. उन्होंने कहा कि हम इस अनुचित व्यवहार की निंदा करते हैं और इस मामले की जांच करेंगे. हम सभी क्वींसलैंड वासियों से अपील करते हैं कि वे जानवरों का सम्मान करें, चाहे वे जीवित हों या मृत.

अजगर को नुकसान पहुंचाना पड़ता है भारी

ब्लैक-हेडेड पाइथन को नुकसान पहुंचाना ऑस्ट्रेलियाई कानून के तहत अपराध की श्रेणी में आता है. अगर किसी व्यक्ति को इस सांप को मारने या घायल करने का दोषी पाया जाता है, तो उसे अधिकतम 12,615 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (लगभग 7 लाख रुपये) का जुर्माना भरना पड़ सकता है.

सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा

जैसे ही ये वीडियो वायरल हुई, सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे लेकर कड़ी प्रतिक्रियाएं दी. कई यूजर्स ने बच्चों के इस व्यवहार की आलोचना करते हुए कहा कि ये जंगली जीवन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता की कमी को दर्शाता है. विशेषज्ञों का कहना है कि बच्चों और आम जनता को ये समझाने के लिए शिक्षा और अभियानों की जरूरत है कि जीव-जंतुओं का सम्मान किया जाना चाहिए, चाहे वे जहरीले हों या नहीं.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag