'समय हो तो जंतर-मंतर जरूर आएं', फ्लाइट में CJP प्रोटेस्ट के समर्थन की अपील, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि उड़ान के दौरान एक युवक अपनी सीट से उठकर विमान के बीच वाले हिस्से में खड़ा होता है और साथी यात्रियों से आंदोलन का समर्थन करने की अपील करता दिखाई देता है.

Yashika Jandwani

नई दिल्ली: परीक्षा सुधारों की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. बता दें, वीडियो में एक विमान के अंदर यात्रा कर रहा युवक साथी यात्रियों से आंदोलन का समर्थन करने की अपील करता दिखाई दे रहा है, जिसके बाद युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. 

किसने शेयर किया वीडियो 

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर अक्षय सोनवणे नाम के यूजर द्वारा शेयर किया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि उड़ान के दौरान एक युवक अपनी सीट से उठकर विमान के बीच वाले हिस्से में खड़ा होता है. वहीं इस दौरान पहले वह पहले यात्रियों से कुछ मिनट का समय मांगता है और फिर अपनी बात रखना शुरू करता है. 

प्रदर्शन में शामिल होने की अपील 

युवक सबसे पहले उन लोगों का आभार व्यक्त करता है, जो CJP के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहे हैं. इसके बाद वह कहता है कि अगर किसी प्रदर्शनकारी को राजधानी में ठहरने, भोजन या आने-जाने में किसी तरह की परेशानी होती है, तो वह और उसके साथी मदद के लिए तैयार हैं. वीडियो में युवक उन यात्रियों से भी अपील करता है, जो किसी अन्य काम से दिल्ली आ रहे हैं. वह उनसे आग्रह करता है कि यदि उनके पास समय हो तो जंतर-मंतर जाकर शांतिपूर्ण आंदोलन का समर्थन करें। अपनी बात समाप्त करते हुए वह 'जय हिंद' का नारा लगाता है.

सोशल मीडिया यूजर्स ने की सरहाना 

सोशल मीडिया पर यह वीडियो सामने आने के बाद कई लोगों ने युवक के आत्मविश्वास और उसके शांतिपूर्ण संदेश की सराहना की. कमेंट सेक्शन में कई यूजर्स ने उसके साहस की तारीफ की, जबकि कुछ लोगों ने इसे अपनी बात लोकतांत्रिक तरीके से रखने का उदाहरण बताया. दरअसल, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पिछले कई दिनों से प्रदर्शन कर रही है. 

संगठन का कहना है कि उसका आंदोलन NEET-UG परीक्षा में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर है. इस अभियान का नेतृत्व CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके कर रहे हैं. फिलहाल, फ्लाइट के अंदर रिकॉर्ड किया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किया जा रहा है और इसे लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो