AI समिट में Zepto कमाल, सिर्फ 5 मिनट में डिलीवर किया खाना, महिला देखकर रह गई दंग, वायरल हुआ पोस्ट

सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब धूम मचा रही है एक मजेदार पोस्ट. एक महिला ने बताया किइंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के बीचों-बीच Zepto ने सिर्फ 5 मिनट में उनका खाना पहुंचा दिया.इस सुपरफास्ट डिलीवरी देखकर सब हैरान हैं इस बात से कि क्या ये AI युग की नई स्पीड का असली चेहरा है?

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

नई दिल्ली में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में हजारों लोग जुटे हुए हैं. प्रदर्शनी हॉल में लाइव डेमो, इंटरैक्टिव सेशन और दुनिया के सबसे बड़े एआई इवेंट का जीवंत माहौल हर किसी को आकर्षित कर रहा है. इसी बीच क्विक कॉमर्स कंपनी Zepto ने अपनी अल्ट्रा-फास्ट डिलीवरी से सबको हैरान कर दिया. एक महिला ने सम्मेलन के बीचोंबीच सिर्फ 5 मिनट में अपना ऑर्डर प्राप्त कर लिया, जिसका पोस्ट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

महिला का पोस्ट

महिला ने पोस्ट @Kritikaaaa_10 ने एक्स पर पोस्ट में लिखा- वाह, जेप्टो का यहां अपना पूरा सेटअप है, जिसमें पूरा सामान और जेप्टो कैफे मौजूद है. यह बहुत बढ़िया है. मैंने अभी अपने पीछे वाले बूथ से ऑर्डर किया और मुझे इस भीड़भाड़ वाले शिखर सम्मेलन के बीचोंबीच सिर्फ 5 मिनट में मेरा खाना मिल गया.' उन्होंने हाथ में Zepto का पैकेट पकड़े अपनी तस्वीर भी शेयर की. पोस्ट को 80,000 से ज्यादा बार देखा गया और यह तेजी से वायरल हो गई.

यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

पोस्ट देखकर यूजर्स ने Zepto की स्पीड और सुविधा की खूब सराहना की. एक यूजर ने कमेंट किया कि यह सच है, लेकिन खाने के विकल्प मुश्किल से 5-6 ही हैं, लेकिन हां यह सुविधा बनाम फूड कोर्ट में लाइन में खड़े होने की बात है. दूसरे ने पूछा, इतनी अफरा-तफरी में डिलीवरी वाला ग्राहक को कैसे ढूंढ लेता है? तीसरे ने लिखा कि यह सब सुविधा और व्यापार का खेल है. एक अन्य यूजर ने कहा- जेप्टो वाकई कमाल का खाना बना रहा है.

Zepto CEO का जवाब

जैसे ही पोस्ट वायरल हुई, Zepto के सीईओ आदित पालिचा ने ट्वीट का जवाब देते हुए बताया कि कंपनी ने उस दिन 1,000 से अधिक ऑर्डर डिलीवर किए और सुचारू संचालन की प्रशंसा की. हमने आज एआई शिखर सम्मेलन में 1,000 से अधिक ऑर्डर डिलीवर किए, संचालन काफी सुचारू रहा.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो