दिल्ली
दिल्ली में आज से मौसम पलटेगा, आज से 3 दिन बारिश-आंधी का अलर्ट, 50 km/hr की रफ्तार से हवा भी चलेगी
आज यानी बुधवार से मौसम का मूड अचानक बदलने वाला है. आईएमडी के मुताबिक 18 से 20 मार्च तक बादल छाए रहेंगे, तापमान में आएगा जोरदार उतार-चढ़ाव और कई जगहों पर हल्की-फुल्की बारिश भी हो सकती है. ठंडक का मजा लें.
अब ट्रांसजेंडर भी बिना किराया घूमेंगे दिल्ली, सरकार का बड़ा फैसला
दिल्ली सरकार ने ट्रांसजेंडर समुदाय को भी डीटीसी और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने का फैसला किया है, जो पहले केवल महिलाओं को मिलती थी. सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि यह कदम ट्रांसजेंडर समुदाय को समान अधिकार और सम्मान देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है.
दिल्ली हाई कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका, कोर्ट ने जज स्वर्ण कांता शर्मा को हटाने वाली मांग ठुकराई
अरविंद केजरीवाल को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. कोर्ट ने शराब नीति घोटाले के मामले में जज स्वर्ण कांता शर्मा को हटाने या मामले को किसी दूसरी बेंच में ट्रांसफर करने की उनकी मांग को पूरी तरह खारिज कर दिया.
'भैया, थोड़ा धीरे चलाइए': दिल्ली में महिला के साथ बाइक टैक्सी में बदसलूकी, छेड़छाड़ के आरोप में ड्राइवर गिरफ्तार
दिल्ली के रोहिणी में बाइक टैक्सी से सफर कर रही 32 वर्षीय महिला ने चालक पर छेड़छाड़, अभद्र व्यवहार और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम, तेज हवाओं और बारिश से गिरा तापमान; IMD का येलो अलर्ट जारी
दिल्ली-एनसीआर में रविवार को तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश से मौसम अचानक बदल गया. तापमान में गिरावट की संभावना है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि कई राज्यों में भी बारिश और आंधी की चेतावनी दी गई है.
दिल्ली-एनसीआर में एलपीजी संकट के बीच सीएक्यूएम का बड़ा आदेश, अब लकड़ी जलाकर भी बना सकेंगे खाना
दिल्ली-एनसीआर में एलपीजी संकट को देखते हुए सीएक्यूएम ने उद्योगों, होटलों और रेस्टोरेंट्स को वैकल्पिक ईंधनों के अस्थायी इस्तेमाल की अनुमति दी. यह छूट एक महीने या अगले आदेश तक लागू रहेगी, ताकि प्राकृतिक गैस की कमी से उत्पादन प्रभावित न हो.
दांडी यात्रा दिवस पर प्रहलाद सिंह पटेल की पदयात्रों के ऐतिहासिक चित्रों से सजी कॉफी टेबल बुक लॉन्च
दांडी यात्रा दिवस के अवसर पर श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल द्वारा की गईं विभिन्न पदयात्राओं के सजीव चित्रों और तथ्यों से सजी ऐतिहासिक कॉफी टेबल बुक का नई दिल्ली स्थित मध्य प्रदेश भवन में लोकार्पण किया गया.
दिल्ली के होटल में मर्डर मिस्ट्री! लाहौरी गेट के होटल में युवती की रहस्यमयी मौत, साथ आया युवक लापता
पुरानी दिल्ली के लाहौरी गेट स्थित एक होटल के कमरे में 25 वर्षीय युवती संदिग्ध हालत में मृत मिली. वह एक युवक के साथ होटल में आई थी, जो शाम को कमरे को बंद कर चला गया. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की.