विजय की कैबिनेट में बड़े चेहरे शामिल! TVK ने जारी की पूरी लिस्ट, इन नेताओं को मिली जगह

नई सरकार बनने के बाद अब सबकी नजर विधानसभा में होने वाले शक्ति परीक्षण पर टिकी है. विजय को 13 मई या उससे पहले सदन में विश्वास मत हासिल कर अपना बहुमत साबित करना होगा. यह वोटिंग राज्य की सियासत की दिशा तय करने वाली अहम परीक्षा मानी जा रही है.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

तमिलगा वेत्री कझगम के संस्थापक सी जोसेफ विजय आज यानी रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले लिया हैं. चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में सुबह 10 बजे आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे.

तमिलनाडु की राजनीति में यह एक ऐतिहासिक पल माना जा रहा है, क्योंकि साल 1967 के बाद पहली बार किसी गैर-द्रविड़ पार्टी ने राज्य में सरकार बनाई है. लंबे समय से राज्य की राजनीति पर एआईएडीएमके और डीएमके का दबदबा रहा है, जिसे अब टीवीके ने तोड़ दिया है.

राज्यपाल ने  इन 9 मंत्रियों की नियुक्ति को दी मंजूरी

लोक भवन की ओर से जारी बयान के मुताबिक, राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने मुख्यमंत्री पद के लिए नामित विजय की ओर से भेजी गई 9 मंत्रियों की सूची को मंजूरी दे दी है. जारी बयान में कहा गया, मुख्यमंत्री पद के लिए नामित सी. जोसेफ विजय ने 9 मई को नौ व्यक्तियों की एक सूची की सिफारिश की है जिन्हें मंत्री के रूप में नियुक्त किया जाना है. राज्यपाल ने मंत्रियों की नियुक्ति संबंधी सिफारिश को मंजूरी दे दी है.

नई कैबिनेट में एस कीर्तनाना एकमात्र महिला मंत्री होंगी.

विजय कैबिनेट में शामिल होंगे ये चेहरे- एन आनंद (बुस्सी आनंद)

पार्टी के महासचिव और थियागरायनगर से निर्वाचित विधायक.

आधव अर्जुना

चुनाव अभियान प्रबंधन के महासचिव और विल्लीवक्कम से विधायक निर्वाचित.

डॉ. के.जी. अरुणराज

पूर्व IRS अधिकारी और पार्टी के नीति एवं प्रचार महासचिव. तिरुचेंगोडु से विधायक निर्वाचित.

के.ए. सेंगोट्टैयन

एआईएडीएमके छोड़कर टीवीके में शामिल हुए वरिष्ठ नेता और नौ बार के विधायक. पार्टी की कार्यकारी समिति के मुख्य समन्वयक.

पी. वेंकटरमणन

पार्टी के कोषाध्यक्ष और मायलापुर से विधायक निर्वाचित.

आर. निर्मलकुमार

संयुक्त महासचिव और तिरुप्परनकुंद्रम से विधायक निर्वाचित.

राजमोहन अरुमुगम

प्रचार सचिव और एग्मोर से विधायक निर्वाचित.

डॉ. टी.के. प्रभु

डेंटिस्ट से नेता बने प्रभु शिवगंगा पूर्व जिला सचिव हैं और कराईकुडी से विधायक निर्वाचित हुए हैं.

सेल्वी एस. कीर्तनाना

विरुधुनगर जिले से विधायक निर्वाचित. वह नई कैबिनेट का सबसे युवा चेहरा होंगी.

विधानसभा में  कैसे बहुमत साबित करेंगे विजय?

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद विजय को 13 मई या उससे पहले विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर अपना बहुमत साबित करना होगा.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो