तमिलनाडु में विजय युग की शुरुआत! अभिनेता से मुख्यमंत्री बने जोसेफ विजय, TVK सरकार ने संभाली सत्ता

तमिल सुपरस्टार से नेता बने जोसेफ विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. कांग्रेस, लेफ्ट और वीसीके के समर्थन से बनी TVK सरकार के साथ राज्य की राजनीति में एक नए दौर की शुरुआत हो गई है.

Yogita Pandey
Edited By: Yogita Pandey

चेन्नई: तमिलनाडु की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया. अभिनेता से नेता बने जोसेफ विजय ने शनिवार सुबह मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर राज्य की सत्ता संभाल ली. लंबे समय से जारी राजनीतिक सस्पेंस आखिरकार खत्म हो गया और टीवीके प्रमुख विजय अब आधिकारिक तौर पर तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं.

चेन्नई में आयोजित शपथग्रहण समारोह में कई बड़े राजनीतिक नेता शामिल हुए. लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे. विजय के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव की शुरुआत मानी जा रही है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो