score Card

Layoff News : अब दूसरे सेक्टर में दिखा छंटनी का असर, जूते बनाने वाली कंपनी PouYuen ने कर्मचारियों की छंटनी का किया ऐलान

वियतनाम की सबसे बड़ी जूते बनाने वाली कंपनी पौ चेन जो (PouYuen) कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की है। आपको बता दें कि यह कंपनी नाइकी और एडिडास जैसे ब्रांड्स के लिए जूते बनाती है।

पिछले साल से ही दुनियाभर की बड़ी-बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की छंटनी का सिलसिला जारी है। वैश्विक मंदी के कारण कंपनियां लोगों को नौकरी से निकाल रही हैं। इनमें सबसे ज्याजा छंटनी टेक सेक्टर में की गई है, जो अब भी हो रही है। इसके कारण हजारों की संख्या में वर्कर्स दूसरी नौकरी की तलाश कर रहे हैं। वहीं इस बीच दूसरे क्षेत्र में भी छंटनी होनी शुरू हो गई है।

अब वियतनाम की सबसे बड़ी जूते बनाने वाली कंपनी पौ चेन जो (PouYuen) कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की है। आपको बता दें कि यह कंपनी नाइकी और एडिडास जैसे ब्रांड्स के लिए जूते बनाती है। कंपनी ने कहा कि ऑर्डर कम आने की वजह से ये फैसला लिया गया है।

बिजनेस में घाटे के कारण लिया फैसला

अमेरिका और यूरोप में आर्थिक मंदी और बढ़ती महंगाई के कारण रोजाना के खर्चे में बढ़ोत्तरी हुई है। जिसकी वजह से लोग अब कपड़े और जूते कम खरीद रहे हैं। लोगों के खरीदारी न करने पर कंपनी का बिजनेस बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इसका असर कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों पर पड़ रहा है।

बता दें पौ चेन वियतनाम जो ताइवान की पौ चैन ग्रुप का एक ही एक यूनिट है। इसने जानकार दी कि कंपनी बहुत जल्द 6,000 कर्मचारियों की छंटनी करने वाली है। इस महीने के अंत में यह छंटनी होगी।

कब शुरू हुई थी पौ चेन

वियतनाम की जूते बनाने वाली कंपनी पौ चैन ग्रुप की शुरुआत वर्ष 1996 में हुई थी। कंपनी की स्थापना के बाद इसने अब तक कुल 50 हजार से अधिक कर्मचारियों नौकरी से निकाला है। कंपनी ने इससे पहले फरवरी 2023 में 3,000 स्थाई और 3,000 अस्थाई कर्मचारियों की छंटनी की थी। वहीं कंपनी ने बीते वर्ष 20,000 कर्मचारियों को पेड लीव पर भेज दिया था।

हाल ही में लिंक्डइन की थी छंटनी

माइक्रोसॉफ्ट कॉरपोरेशन की स्वामित्व वाली कंपनी लिंक्डइन ने वर्तमान में कार्यरत कर्मचारियों में से 716 लोगों को नौकरी से निकालने का फैसला किया था। कंपनी के सीईओ रयान रोसलैंस्की ने ईमेल के माध्यम से कंपनी में 716 कर्मचारियों की छंटनी के बारे सूचना दी थी।

calender
14 May 2023, 11:52 AM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag