भोपाल में बेटे ने मां को पिलाया मिट्टी का तेल, हालत बिगड़ी, मौत
मृतक महिला लकवा से पीड़ित थी। अंधविश्वास के चलते युवक ने किसी की सलाह पर अपनी मां को मिट्टी का तेल पिला दिया। महिला को एक दिन पहले स्ट्रोक हुआ था। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी बेटे के खिलाफ मां को मारने के तहत मामला दर्ज कर लिया है

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हैरान कर देने वाली खबर आई है, जहां एक बेटे ने अपनी मां को केरोसिन तेल पिला दिया। केरोसिन पीने के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
महिला को जबरन पिलाया गया था केरोसिन
केरोसिन पीने के बाद जब महिला की तबीयत बिगड़ने लगी तो उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। लकवाग्रस्त पीड़ित की इलाज के दौरान मौत हो गई। जब महिला के शव का पोस्टमार्टम किया गया तो पता चला कि महिला को जबरन केरोसिन पिलाया गया था।
बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज
इसके बाद जब पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो पता चला कि बेटे ने ही उसे केरोसिन पिलाया था। रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने बेटे के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।