इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की हो चुकी है मौत? ईरान ने वीडियो शेयर कर मचाया तहलका
ईरान के साथ जारी जंग के बीच इजरायल के पीएम नेतन्याहू की मौत की खबरें तेजी से फैल रही है. ईरान ने दावा किया है कि उनकी मौत हो गई है, वहीं 5 ऐसे संकेत सामने आए हैं, जिससे इन अफवाहों को सच मानने पर मजबूर कर रही है.

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मौत की अफवाहें सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है. ईरान के इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने धमकी दी है कि अगर नेतन्याहू जिंदा हैं, तो उनकी तलाश और हत्या जारी रहेगी, लेकिन इजरायल ने इन दावों को फेक न्यूज बताकर खारिज कर दिया है.
ईरान की धमकी और हमलों का दावा
IRGC ने ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 की 52वीं लहर में तेल अवीव के औद्योगिक इलाकों पर भारी मिसाइल हमले किए. उन्होंने कहा कि इन हमलों से कई लोग मारे गए और शहर में एंबुलेंस की सायरन बज रही है. IRGC ने बयान में नेतन्याहू को 'अपराधी और बच्चे मारने वाला' कहते हुए धमकाया कि अगर वे जिंदा हैं, तो उनका पीछा जारी रहेगा.
ईरान ने अमेरिकी ठिकानों जैसे अल-हरिर एयर बेस, अली अल सलेम और कैंप अरिफजान को भी निशाना बनाया. IRGC ने संकेत दिया कि नेतन्याहू या तो मारे गए हैं या परिवार के साथ भाग गए हैं.
वीडियो और अफवाहों का तूफान
13 मार्च को नेतन्याहू के आधिकारिक X अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट हुआ, जिसमें उन्होंने कहा कि इजरायल ईरान और हिजबुल्लाह को कुचल रहा है. लेकिन यूजर्स ने वीडियो में हाथ में 'अतिरिक्त उंगली' दिखने का दावा किया और इसे AI या डीपफेक बताया. इससे मौत की अफवाहें और तेज हुई. 28 फरवरी के हमलों के बाद नेतन्याहू की सार्वजनिक मौजूदगी कम होने से शक बढ़ा.
नेतन्याहू के मरने की अफवाहों के 5 मुख्य आधार
- AI या फर्जी तस्वीरें वायरल: घायल व्यक्ति या एम्बुलेंस की फोटो को नेतन्याहू से जोड़ा गया, लेकिन फैक्ट-चेक में फर्जी साबित हुई.
- तेल अवीव हमलों के बाद मलबे और शव की तस्वीरें: दावा किया गया कि मिसाइल से नेतन्याहू मारे गए.
- अचानक कम दिखाई देना: हमलों के बाद सार्वजनिक रूप से कम दिखे.
- सुरक्षा बैठक में अनुपस्थिति: एक महत्वपूर्ण बैठक में रक्षा मंत्री मौजूद थे, लेकिन पीएम नहीं.
- बेटे यायर का सोशल मीडिया से गायब होना: 9 मार्च के बाद यायर की पोस्ट बंद हो गई.
इजरायल का स्पष्ट इनकार
प्रधानमंत्री कार्यालय ने अनादोलु एजेंसी को बताया कि ये फेक न्यूज हैं और नेतन्याहू पूरी तरह ठीक हैं. उन्होंने पुष्टि की कि 13 मार्च का वीडियो असली है. इजरायली सुरक्षा बलों ने कहा कि नेतन्याहू सुरक्षित जगह पर हैं और देश की रक्षा में सक्रिय हैं. फैक्ट-चेक साइट्स जैसे Snopes ने भी मौत के दावों को गलत बताया है. नेतन्याहू ने 12 मार्च को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इजरायल की मजबूती पर बात की.


