JEE Main 2026 सेशन 1 फाइनल आंसर की आउट, फौरन यहां चेक करें अपना स्कोर कार्ड
JEE Main 2026 सेशन 1 की फाइनल आंसर की आखिरकार जारी हो गई है. NTA की ऑफिशियल वेबसाइट पर अब आप अपनी आंसर कुंजी सीट चेक कर सकते हैं. अपने स्कोर का अंदाजा लगाइए, रैंक प्रेडिक्ट कीजिए और अगले राउंड की तैयारी में जुट जाइए.

जेईई मेन 2026 सेशन 1 की फाइनल आंसर-की आधिकारिक रूप से जारी कर दी गई है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने बी.ई./बी.टेक पेपर-1 के लिए यह फाइनल आंसर-की jeemain.nta.nic.in पर अपलोड की है. परीक्षा में शामिल लाखों उम्मीदवार अब अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं और संभावित स्कोर चेक कर सकते हैं.
यह आंसर-की पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है, जिसमें प्रश्न आईडी, शिफ्ट-वाइज सही आंसर और ड्रॉप किए गए प्रश्नों का विवरण दिया गया है. बता दें कि जेईई मेन 2026 सेशन 1 परीक्षा 21, 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी को विभिन्न शिफ्टों में आयोजित की गई थी. फाइनल आंसर-की जारी होने के साथ ही रिजल्ट की घोषणा भी जल्द होने वाली है.
फाइनल आंसर-की कैसे चेक और डाउनलोड करें?
जेईई मेन 2026 सेशन 1 की फाइनल आंसर-की को चेक व डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं. सबसे पहले कैंडिडेट्स को जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर जेईई मेन 2026 सेशन 1 फाइनल आंसर-की वाले लिंक पर क्लिक करना होगा. इसके बाद उम्मीदवारों के सामने फाइनल आंसर-की खुल जाएगी. उसके बाद कैंडिडेट अपने आंसर-की को चेक करें और डाउनलोड कर लें. अगर आप चाडे तो उसका प्रिंटआउट भी ले सकते.
जेईई मेन 2026 सेशन 1 रिजल्ट कब जारी होगा?
जेईई मेन जनवरी सेशन के रिजल्ट को भी जल्द ही जारी कर दिया जाएगा. जारी होने के बाद कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर JEE Main स्कोरकार्ड PDF चेक और डाउनलोड कर सकेंगे. JEE Main जनवरी सेशन स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए, कैंडिडेट को ऑफिशियल वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा और JEE Main स्कोरकार्ड PDF लिंक पर क्लिक करना होगा. लॉगिन क्रेडेंशियल- एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड डालें. JEE Main स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड के लिए लिंक स्क्रीन पर दिखाई देगा.
परीक्षा कब हुआ था?
JEE Main 2026 सेशन 1 परीक्षा का आयोजन 21, 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी को किया गया था. 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी को परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की गई थी. वहीं, 29 जनवरी को परीक्षा का आयोजन एक ही शिफ्ट ( BArch और BPlanning- पेपर 2) में किया गया था. जेईई मेन 2026 सेशन 1 रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in


