एक्ट्रेस कल्याणी और यूट्यूबर श्रीकांत ने एक दूसरे को जड़ा थप्पड़

सिनेमा जगत में एक बार फिर से विवाद देखने को मिल रहा है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

सिनेमा जगत में एक बार फिर से विवाद देखने को मिल रहा है। दरअसल टॉलीवुड एक्ट्रेस कराटे कल्याणी और यूट्यूबर श्रीकांत रेड्डी ने एक दूसरे को लड़ाई के बाद सार्वजनिक रूप से थप्पड़ जड़ दिया।

ये सब हुआ एक आपत्तिजनक शरारत वीडियो की वजह से। दोनों ने पुलिस के सामने अपनी अपनी बात रखी। रेड्डी ने पुलिस से शिकायत की कि एक्ट्रेस ने उन पर हमला किया। एक्ट्रेस ने यूट्यूबर के खिलाफ एक जवाबी शिकायत दर्ज कराई है।

यह घटना गुरुवार रात यूसुफ़गुड़ा में हुई जब एक्ट्रेस ने प्रैंक के नाम पर महिलाओं को आपत्तिजनक तरीके से चित्रित करने के लिए यूट्यूबर की खिंचाई की। दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई और इसी बात को लेकर मारपीट हो गई।

कराटे कल्याणी ने श्रीकांत रेड्डी पर हाथ उठा दिया। मारपीट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में कल्याणी के हाथ में एक बच्चा है और वो यूट्यूबर से बहस करती हुई दिखाई दे रही हैं।

जिसके बाद उसने रेड्डी पर हाथ उठा दिया। कल्याणी के साथ एक व्यक्ति भी है। उसने भी रेड्डी के साथ मारपीट करने की कोशिश की। बाद में रेड्डी ने कल्याणी को थप्पड़ जड़ दिया। श्रीकांत रेड्डी ने एक्ट्रेस के खिलाफ एस.आर. नगर थाना में कराटे कल्याणी के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई। इसके जवाब में कल्याणी ने भी शिकायत दर्ज कराई।

calender
13 May 2022, 05:46 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो