रणबीर-आलिया के घर नन्ही परी आने के बाद, कैट-दीपिका की प्रतिक्रिया आई सामनें

अक्षय कुमार, अनुष्का शर्मा और मौनी राय समेत कई सितारों ने आलिया-रणबीर को पैरेंट्स बनने पर बधाई दी। बधाई देने वालों में रणबीर कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण भी शामिल रहीं।

Vishal Rana
Vishal Rana

बॉलीवुड के क्यूट कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आज पैरेंट्स बन गए हैं। आलिया भट्ट ने मुंबई के एचएन रिलांयस हॉस्पिटल में एक लड़की को जन्म दिया है। कपूर खानदान में इस नन्ही परी के आने से काफी खुशी का माहौल है। जिसके बाद अपनी खुशी का इजहार करते हुए आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके बेटी के जन्म का आधिकारिक ऐलान कर दिया है, आलिया ने अपने इंस्टा में एक पोस्ट शेयर की है।

जिस पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहें हैं और दोनों को बधाई दे रहें हैं। आलिया और रणबीर एक बच्ची के माता-पिता बनने पर लगातार बधाई मिल रही हैं। बॉलीबुड सेलब्स भी इन दोनों को लगातार बधाई दे रहें हैं। अक्षय कुमार, अनुष्का शर्मा और मौनी राय समेत कई सितारों ने आलिया-रणबीर को पैरेंट्स बनने पर बधाई दी। बधाई देने वालों में रणबीर कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण भी शामिल रहीं।

आलिया की पोस्ट पर बधाई देते हुए कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण ने मुबारक हो लिखकर दोनों को बधाई दी। आपकों बता दे, इससे पहले आलिया अपने पति रणबीर कपूर के साथ सुबह करीब साढे़ 7 बजे के करीब आस्पताल पहुंची थी।

सूत्रों के मुताबिक आलिया के साथ उनकी मां सोनी राजदान, सास नीतू कपूर और शाहीन भट्ट भी मौजूद रहें। आलिया के पिता महेश भट्ट ने नाना बनने पर खुशी जताई। उन्होंने मीडिया से कहा कि बेटी के पहले बच्चे के जन्म से उनकी खुशियां दोगुनी हो गई हैं। उन्होंने इसे नया सूर्योदय और जीवन में चमकती बूंद बताया है। कपूर खानदान में गुजेगी किलकारियां।

और पढ़ें............

रणबीर-आलिया के घर आई नन्ही परी

calender
06 November 2022, 05:59 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो