Tiger Shroff ने Disha Patani को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

फिल्म अभिनेत्री Disha Patani आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर दिशा पाटनी के कथित बॉयफ्रेंड Tiger Shroff ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिये खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है।

Janbhawana Times

फिल्म अभिनेत्री Disha Patani आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर दिशा पाटनी के कथित बॉयफ्रेंड Tiger Shroff  ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिये खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। टाइगर श्रॉफ ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दिशा पाटनी हवा में बैकफिल्प करते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो को साझा करते हुए टाइगर ने लिखा-'आशा है कि आप इस साल और भी ऊंची उड़ान भरेंगी, हैपी बर्थडे एक्शन हीरो। आज स्वादिष्ट खाना खाओ और मजे करो।' इसके साथ उन्होंने हार्ट और फायर इमोजी भी बनाई है।

दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ अक्सर अपनी रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहते हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी इसपर कभी भई खुलकर कुछ नहीं कहा है। लेकिन दोनों को अक्सर एक -दूसरे के साथ टाइम बिताते देखा जाता है। साथ ही दोनों एक -दूसरे की सोशल मीडिया पोस्ट पर भी प्रतिक्रिया देने से नहीं चूकते।

दिशा और टाइगर की जोड़ी ऑनस्क्रीन के साथ -साथ ऑफस्क्रीन भी काफी पसंद की जाती है। दोनों ने साथ में साल 2016 में आई म्यूजिक वीडियो 'बेफिक्रा' में एक साथ काम किया था। फैंस के बीच दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री काफी पसंद की गई। इसके बाद दोनों साल 2018 में आई फिल्म बागी 2 और फिर बागी 3 में भी साथ नजर आये। दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ दोनों ने ही कम समय में फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई है। दोनों अपने अभिनय के साथ -साथ अपने डांस मूव्स के लिए भी काफी मशहूर हैं।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag