'दिल से दिल तक'...पराग त्यागी ने शेफाली की याद में सीने पर बनवाया टैटू

पराग त्यागी अपनी प्यारी पत्नी शेफाली जरीवाला के निधन के बाद गहरे दुख और अकेलेपन से जूझ रहे हैं. लेकिन अब वह खुद को मजबूत करने और जिंदगी में आगे बढ़ने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं. हाल ही में, उन्होंने शेफाली के प्रति अपने अनमोल प्यार और यादों को हमेशा जिंदा रखने के लिए एक खास टैटू बनवाया, जो उनकी प्रेम कहानी का एक भावुक प्रतीक है.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

Entertainment: शेफाली जरीवाला की अचानक निधन की खबर ने उनके परिवार और पूरे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को सदमे में डाल दिया. एस खबर ने परिवार समेत सभी को हैरान कर दिया. पराग त्यागी को फैंस के निरंतर प्यार और सहानुभूति से उन्हें हिम्मत दिया. इसी बीच पराग त्यागी ने पत्नी की याद में सीने पर शेफाली जरीवाला का पोर्ट्रेट टैटू बनवाया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में पराग टैटू बनवाते दिख रहे हैं, जो देखते ही देखते वायरल हो गया और लोगों ने उन पर खूब प्यार की बरसाया.

दिल में बसाई शेफाली जरीवाला की तस्वीर

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि उनके सीने पर शेफाली जरीवाला की तस्वीर वाला टैटू बनाया गया है. टैटू आर्टिस्ट इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने को लेकर खुद को भाग्यशाली बताया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है और यूजर्स इसे खूब सराह रहे हैं. कई लोगों ने इसे सच्चे प्यार की मिसाल बताया है.

एनिवर्सरी पर शेफाली का सपना किया पूरा

12 अगस्त को पराग त्यागी ने शेफाली के बिना अपनी एनिवर्सरी मनाई और इस मौके पर उन्होंने पत्नी का अधूरा सपना फैंस से साझा किया. शेफाली हमेशा से छोटी बच्चियों की शिक्षा और वूमन एम्पावरमेंट के लिए एक एनजीओ खोलना चाहती थीं.

Shefali Jariwala Rise Foundation का गठन

अपनी एनिवर्सरी पर पराग ने Shefali Jariwala Rise Foundation for Girls’ Education & Women Empowerment के नाम से फाउंडेशन रजिस्टर कराया. इसके जरिए उन्होंने पहली बच्ची का स्कूल में दाखिला भी करवा दिया है. यह खुशखबरी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए दिया.

पॉडकास्ट से जुटाएंगे फंड

फाउंडेशन की फंडिंग के लिए पराग त्यागी ने यूट्यूब पर अपना पॉडकास्ट चैनल भी शुरू किया है. इस पहल के जरिए वे शेफाली के सपने को निरंतर गति देने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag