‘The Raja Saab’ बनाम ‘धुरंधर’: प्रभास की फिल्म में तमन्ना की एंट्री से बढ़ा सस्पेंस

साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘The Raja Saab’ 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हो रही है, लेकिन इसी दिन रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ भी आ रही है. टक्कर के बीच अब प्रभास की फिल्म में 800 करोड़ी एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की एंट्री हुई है, जो स्पेशल डांस नंबर करेंगी.

Dimple Yadav
Edited By: Dimple Yadav

साउथ सुपरस्टार प्रभास का शेड्यूल इस वक्त पूरी तरह पैक है. एक के बाद एक बड़े प्रोजेक्ट्स में व्यस्त प्रभास के लिए अब अपनी अगली फिल्म ‘The Raja Saab’ को ब्लॉकबस्टर बनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है. मारुति के निर्देशन में बन रही यह हॉरर कॉमेडी फिल्म 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. खास बात यह है कि इसी दिन रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ भी आ रही है. ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर तय है.

पहले ‘द राजा साब’ को 10 अप्रैल 2025 को रिलीज करने की योजना थी, लेकिन उस दौरान सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ की घोषणा के चलते प्रभास की फिल्म को पोस्टपोन कर दिया गया. अब फिल्म को दिसंबर में लाया जा रहा है और मेकर्स कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते. फिल्म में संजय दत्त भी अहम भूमिका निभा रहे हैं, और अब फिल्म को और पावरफुल बनाने के लिए एक जबरदस्त नाम जुड़ने जा रहा है—तमन्ना भाटिया.

तमन्ना भाटिया का स्पेशल डांस नंबर

हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें बताया गया कि ‘The Raja Saab’ में एक स्पेशल डांस नंबर प्लान किया गया है. इस सॉन्ग के लिए मेकर्स ने तमन्ना भाटिया को अप्रोच किया है और अब उनका नाम लगभग फाइनल माना जा रहा है. तमन्ना का ट्रैक रिकॉर्ड रहा है कि जिन फिल्मों में उन्होंने स्पेशल सॉन्ग किया है, वो ज्यादातर हिट रही हैं.

‘जेलर’, ‘रेड 2’ और ‘स्त्री 2’ जैसी फिल्मों में तमन्ना का डांस नंबर दर्शकों के बीच सुपरहिट रहा है. खासकर ‘आज की रात’ गाने ने ‘स्त्री 2’ को जबरदस्त म्यूजिक हाइप दिया था. यही वजह है कि अब प्रभास की फिल्म में भी तमन्ना का होना फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बूस्ट देने में मदद कर सकता है.

800 करोड़ क्लब की सदस्य

तमन्ना भाटिया भले ही मुख्य भूमिका में कम नजर आती हों, लेकिन उनके डांस नंबर्स ने फिल्मों को ऊंचाई तक पहुंचाया है. ‘स्त्री 2’ जिसमें उनका कैमियो और आइटम सॉन्ग था, उसने 800 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया. यही नहीं, तमन्ना के डांस नंबर्स हमेशा चर्चा का विषय बनते हैं और ट्रेंड भी करते हैं.

फैंस के लिए डबल ट्रीट

‘The Raja Saab’ प्रभास की एक अनदेखी शैली को पेश करेगी. हॉरर-कॉमेडी जॉनर में प्रभास पहली बार नजर आएंगे, और तमन्ना भाटिया का ग्लैमर व एनर्जी इस फिल्म को और भी एंटरटेनिंग बना देंगे. रणवीर सिंह की 'धुरंधर' से सीधी टक्कर के बीच तमन्ना की एंट्री प्रभास की फिल्म को बड़ा एडवांटेज दिला सकती है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag