'धुरंधर' ने मचाया धमाल: 130 करोड़ में बिकी OTT राइट्स, पुष्पा 2 को बॉक्स ऑफिस के साथ इस मामले में भी पीछे छोड़ा!

रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर ने एक बार फिर सबको हैरान कर दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म के OTT राइट्स नेटफ्लिक्स को बेचे गए हैं. वो भी इतनी बड़ी रकम में कि अल्लू अर्जुन की सुपरहिट पुष्पा 2 को पीछे छोड़ दिया.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

नई दिल्ली: बॉलीवुड में इन दिनों रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ हर तरफ सुर्खियों में है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का जलवा लगातार कायम है और रिलीज के महज 13 दिनों में ही इसने वर्ल्डवाइड 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. भारत में भी फिल्म 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है, जिससे यह साल की सबसे बड़ी फिल्मों में शुमार हो गई है.

सिनेमाघरों में जबरदस्त प्रदर्शन के बाद अब ‘धुरंधर’ को लेकर ओटीटी से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म ट्रेड से जुड़े रवि चौधरी के एक पोस्ट के मुताबिक, फिल्म के ओटीटी राइट्स नेटफ्लिक्स को बेच दिए गए हैं, जिसने इंडस्ट्री में नई बहस छेड़ दी है.

नेटफ्लिक्स ने खरीदे ‘धुरंधर’ के ओटीटी राइट्स

रवि चौधरी के पोस्ट में दावा किया गया है कि ‘धुरंधर’ के OTT राइट्स 285 करोड़ रुपए में बिके हैं. पोस्ट के अनुसार, सूत्रों का कहना है कि इस डील के साथ रणवीर सिंह की फिल्म ने नेटफ्लिक्स पर एक नया बेंचमार्क सेट कर दिया है. तुलना करें तो इससे पहले ‘पुष्पा 2’ ने कथित तौर पर अपने ओटीटी राइट्स नेटफ्लिक्स को करीब 275 करोड़ रुपये में बेचे थे, जिसे उस वक्त एक बड़ा रिकॉर्ड माना गया था. लेकिन अब ‘धुरंधर’ ने उस आंकड़े को पार कर लिया है और नेटफ्लिक्स के लिए एक नया ऑल-टाइम ओटीटी रिकॉर्ड बना दिया है.

थिएटर रिलीज से पहले ही जबरदस्त डिमांड

पोस्ट में आगे लिखा गया है कि ‘धुरंधर’ की पूरी थिएटर रिलीज से पहले ही इसकी जबरदस्त डिमांड, हाइप और ग्लोबल अपील देखने को मिल रही थी. नेटफ्लिक्स का इस फिल्म पर बड़ा दांव उसके बढ़ते कॉन्फिडेंस को भी दर्शाता है, जो फिलहाल आसमान छूता नजर आ रहा है.

सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रिया

इस पोस्ट पर एक्स यूजर्स ने भी जमकर प्रतिक्रिया दी है. एक यूजर ने लिखा, धुरंधर ओटीटी पर अच्छी चलेगी और बार बार देखने लायक होगा, जो कि पुष्पा 2 के साथ नहीं हुआ. दूसरे यूजर ने कमेंट किया, बड़ी डील. नेटफ्लिक्स सब दाव लगा रहा है.तीसरे यूजर ने लिखा, यह उम्मीद थी.

हालांकि कुछ यूजर्स ने दावे पर सवाल भी उठाए. एक यूजर ने लिखा कि खबर गलत है और नेटफ्लिक्स ने दोनों फिल्मों के ओटीटी राइट्स 130 करोड़ रुपये में खरीदे हैं. वहीं एक अन्य यूजर का कहना था कि फिल्म के रिलीज के पहले वीकेंड के बाद ही नेटफ्लिक्स ने 130 करोड़ रुपये में राइट्स खरीद लिए थे.

13 दिनों में ‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड

अगर फिल्म की कमाई की बात करें तो 5 दिसंबर को रिलीज हुई रणवीर सिंह की इस फिल्म में अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं.

13 दिनों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 664.5 करोड़ रुपये की वर्ल्डवाइड कमाई कर ली है. वहीं 250 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने भारत में 437.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन हासिल किया है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag