Bloody Daddy First Look: शाहिद कपूर ने शेयर किया ब्लडी डैडी का फर्स्ट लुक, शानदार लुक में दिखे एक्टर

Bloody Daddy First Look: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर शाहिद कपूर ने अपनी अपकमिंग फिल्म ब्लडी डैडी की फर्स्ट पोस्टर का लुक शेयर किया है। फिल्म के फर्स्ट पोस्टर में शाहिद कपूर बेहद दमादर लुक में नजर आ रहे है।

Deeksha Parmar
Deeksha Parmar

हाइलाइट

  • शाहिद कपूर ने ब्लडी डैडी के फर्स्ट पोस्टर से लुटा दर्शकों का दिल

Bloody Daddy First Look: हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता शाहिद कपूर अपनी आने वाली फिल्म ब्लडी डैडी के वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। हाला ही में एक्टर ने अपनी आने वाली फिल्म  ब्लडी डैडी का फर्स्ट पोस्टर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। अपकमिंग फिल्म  ब्लडी डैडी में शाहिद कपूर इंस्टेंट लुक में नजर आ रहे है। इस फिल्म को अली अब्बास ने डायरेक्ट किया है बता दें कि सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म सुलतान को अल्ली अब्बास के द्वारा ही डायरेक्ट किया गया था जो बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की थी।

 ब्लडी डैडी  का फर्स्ट पोस्टर हुआ रिलीज

अल्ली अब्बास के डायरेक्शन में बन रही फिल्म  ब्लडी डैडी  का फर्सट लुक रिलीज हो चुका है। अपकमिंग फिल्म के फर्स्ट पोस्टर में शाहिद कपूर अलग अंदाज में नजर आ रहे है, फिल्म के पोस्टर में आप देख सकते है कि एक्टर के आंखों में बेहद गुस्सा, नाक पर चोट के निशान, कपड़ो पर खून के रंग के साथ शाहिद इंस्टेंट लुक में नजर आ रहे है। शाहिद ने अपकमिंग फिल्म  ब्लडी डैडी  का फर्स्ट पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- फिल्म का टीजर बहुत जल्द लॉन्च किया जाएगा।

यहां देखें  ब्लडी डैडी का फर्स्ट पोस्टर 

फिल्म  ब्लडी डैडी स्टारकास्ट

अपकमिंग फिल्म  ब्लडी डैडी  एक एक्शन थ्रिलर है। इस फिल्म में शाहिद कपूर के अलावा रॉनित रॉय, डायना पेंटी, विवान फतेना और संजय कपूर भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। बता दें कि  ब्लडी डैडी  फिल्म साल 2011 में आई फ्रेंच फिल्म nuit blanche का ऑफिशियल अडॉप्शन है।

 ब्लडी डैडी का फर्स्ट पोस्टर ट्विटर पर शेयर करते हुए एक्टर रॉनित रॉय ने लिखा है- जब मैं फिल्म की शूटिंग कर रहा था तो बहुत उत्साहित था, और अब फिल्म को देखने के लिए भी बहुत ज्यादा उत्साहित हो रहा हूं।

शाहिद ने  ब्लडी डैडी के फर्स्ट पोस्टर से लुटा दर्शकों का दिल

बता दें कि शाहिद कपूर  ब्लडी डैडी से पहले वेब सीरीज फर्जी में नजर आए थे। फर्जी में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों की खूब वाहवाही लुटी थी। राज और डीक के डायरेक्शन में बनी फर्जी वेब सीरीज में शाहिद कपूर ने सनी नाम के आर्टिस्ट को आभिनय किया था। इस वेब सीरीज में विजय सेतुपति और राशि खन्ना ने भी बेहतरीन अभिनय किया था जिसे दर्शकों ने खूब सराहा था। और अब एक बार फिर शाहिद कपूर अपनी आगामी फिल्म  ब्लडी डैडी को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे है। एक्टर की अपकमिंग फिल्म  ब्लडी डैडी के फर्स्ट पोस्टर में शाहिद के इंस्टेंट लुक को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं।

calender
13 April 2023, 10:58 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो