प्रियंका चोपड़ा पति और बेटी संग पहुंची रामलला की भूमि अयोध्या, भारतीय सूट में कहर बरसा रही थी अभिनेत्री
Bollywood: प्रियंका चोपड़ा आज कल भारत आई हुई हैं, वहीं आज यानी बुधवार को उन्हें रामलला की नगरी अयोध्या में स्पॉट किया गया था. दरअसल अपनी शादी के बाद प्रियंका अमेरिका में रहती हैं.

Bollywood: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियां बटोरते रहती हैं. प्रिंयका अपनी शादी के बाद अमेरिका में रहती हैं, मगर सोशल मीडिया पर वह लगातार बनी रहती हैं. इसी बीच जानकारी मिली है कि अभिनेत्री प्रियंका भारत आई हैं. मुंबई में एक इवेंट का हिस्सा बनने के बाद वह आज यानी बुधवार को रामनगरी अयोध्या पहुंची.
प्रियंका के साथ उनके पति निक जोसफ और बेटी मालती को देखा गया. वहीं उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही है.
#WATCH | Actor Priyanka Chopra Jonas arrives in Ayodhya, Uttar Pradesh.
Her husband and singer Nick Jonas, and their daughter Maltie Marie Jonas are also with her. pic.twitter.com/cZLOxFnypE— ANI (@ANI) March 20, 2024
प्रियंका का अयोध्या दौरा
प्रियंका चोपड़ा जैसे ही अयोध्या एयरपोर्ट पहुंची उनके फैंस ने उनको चारों तरफ से घेर लिया. इस दौरान प्रियंका सूट सलवार में नजर आईं. साथ ही पति निक जोसफ पयजामा कुर्ता में दिखे. पहली बार इस तरह सादगी में अभिनेत्री को देखा गया है. वह पूरी तरह से भारत के संस्कारों में ढली हुई नजर आईं. लोगों का कहना है कि प्रियंका विदेश में रहने के बाद भी भारत के संस्कार नहीं भूली. दरअसल अमेरिका में भी कई बार प्रियंका पूजा-पाठ करते नजर आती रहती है. उन्होंने अपनी बेटी के जन्मदिन पर भी अमेरिका में पूजा करवाया था.
प्रियंका की बेब सीरीज
प्रियंका चोपड़ा कभी पति निक जोसफ के साथ घूमते नजर आती हैं तो कभी बेटी मालती के साथ तस्वीरें शेयर करती हैं. वहीं प्रियंका को आखिरी बार 'सिटाडेल' वेब सीरीज में देखा गया था. उस बेब सीरीज में प्रियंका चोपड़ा ने अपना जलवा बिखेरा था. इस बेब सीरीज ने ओटीटी पर खूब धमाल मचाया था. इतना ही नहीं प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में कई बेहतर फिल्में की है. इनकी लगभग सारी फिल्में बॉलीवुड में हिट रही. इन्होंने कई बड़े अभिनेताओं संग काम किया है.


