Eid Special: शादी के बाद अपनी पहली ईद मना रहीं हैं एक्ट्रेस देवोलीना और स्वरा भास्कर, परिवार वालों के लिए बनाई सेवइयां और खास पकवान

दोनों एक्ट्रेस ने पिछली साल ही मुस्लिम लड़कों से शादी की थी। जिसके बाद उनकी यह पहली ईद है जिसको वह बड़ी ही खास तरीके इ सेलिब्रेट कर रहीं हैं। इस मौके उन्होंने कई ईद स्पेशल पकवान बनाये और फैंस के साथ अपना नया लुक भी शेयर किया।

Poonam Chaudhary
Poonam Chaudhary

हाइलाइट

  • देवोलीना भट्टा चार्जी और स्वरा भास्कर ने ईद के मौके पर की अपनी कुछ खास तस्वीरें शेयर

घर - घर में गोपी बहू के नाम से जानें - जानी वाली एक्ट्रेस जिनका नाम देवोलीना भट्टा चार्जी और अपनी बयानों को लेकर सुर्खियां बटोरने वाली एक्ट्रेस स्वरा भास्कर। इन दोनों एक्ट्रेसेस ने मुस्लिम लड़कों से शादी की है। यह शादी के बाद की उनकी पहली ईद है। इस खास मौके पर दोनों एक्ट्रेसेस ने अपने - अपने परिवार के लिए सेवइयां और ईद के मौके पर खास किस्म के पकवान तैयार किये हैं। 

आपको बता दें, की पिछली साल देवोलीना भट्टा चार्जी दिसंबर में शाहनवाज शेख से शादी की थी, इन दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी जिसके कारण देवोलीना बाद में काफी ट्रोल भी की गयी थीं। लेकिन वह इन सब की परवाह नहीं करती हैं। 

देवोलीना का मुस्लिम ट्रेडिशनल लुक 

इस ईद के अवसर पर देवोलीना भट्टा चार्जी ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत नज़र आ रहीं हैं। सभी फैंस उन्हें ईद की बधाई दे रहें हैं। शेयर की गयी इस तस्वीर में देवोलीना भट्टाचार्जी ने मुस्लिम ट्रेडिशनल लुक कैरी किया हुआ है। उन्हें देख किसी की नज़र हटने का नाम नहीं लेगी। तस्वीर में  वह अपना सिर अदब से झुकाएं हुए नज़र आ रहीं हैं। 

swara and devoleena news
Eid Special: शादी के बाद अपनी पहली ईद मना रहीं हैं एक्ट्रेस देवोलीना और स्वरा भास्कर, परिवार वालों के लिए बनाई सेवइयां और खास पकवान social media

देवोलीना ने दी फैंस को ईद की मुबारकबाद 

अपनी इस खूबसूरत तस्वीर को शेयर करते हुए देवोलीना भट्टाचार्जी कैप्शन में लिखती हैं - "ईद मुबारक" और साथ ही उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में पहली ईद को लेकर काफी उत्साह जाहिर किया है। 

स्वरा भास्कर मना रहीं हैं शादी के बाद की पहली ईद 

वहीं दूसरी तरह हम बात करें एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की तो वह अपनी शादी के बाद यह पहली ईद मना रहीं हैं। उन्होंने पिछले साल फरवरी में फहाद अहमद के निकाह किया। स्वरा के पति फहाद अहमद JNU के स्टूडेंट के साथ - साथ एक समाजवादी पार्टी के युवा विंग के सदस्य भी रह चुके हैं। 

फहाद अहमद ने साल 2022 की जुलाई में समाजवादी पार्टी में शामिल हुई थे। फहाद एक एक्टिव पॉलिटिशियन हैं। एक्ट्रेस स्वारा भास्कर ने एक दिन पहले ईद के चाँद का दीदार करने का एक वीडियों फैंस को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने ईद की मुबारकबाद भी दी।   

शेयर किये गए इस वीडियो में स्वरा भास्कर ने बड़ा ही खूबसूरत सा मेकअप किया हुआ है। उन्होंने यह वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वह ईद के इस खास मौके पर कमाल की नज़र आ रहीं हैं। 

calender
22 April 2023, 04:29 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो