score Card

शाहरुख खान की ‘KING’ का फर्स्ट लुक आया सामने, इतने करोड़ के बजट में बनेगी भारत की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म

शाहरुख खान के फैंस के लिए ये साल कुछ ज्यादा ही खास होने वाला है. अपने बर्थडे पर किंग खान ने जिस अंदाज में 'किंग' का पहला लुक लॉन्च किया है.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

मुंबई: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर तहलका मचाने को तैयार हैं. इस बार भी माहौल वैसा ही है जैसा उनकी पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्मों पठान और जवान के वक्त देखने को मिला था. फर्क बस इतना है कि अब शाहरुख दो सुपरहिट और एक हिट फिल्म देकर सबसे भव्य कमबैक करने जा रहे हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर फिल्म ‘KING’ का फर्स्ट लुक जारी किया गया, जिसे देखकर फैंस दीवाने हो गए हैं.

फिल्म को लेकर एक और खास बात यह है कि इसमें शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी. शुरुआती  में शाहरुख का सिर्फ कैमियो था, लेकिन स्क्रिप्ट बदलते ही वह फिल्म के लीड रोल में आ गए. अब यह फिल्म हर गुजरते दिन के साथ और बड़ी और दमदार होती जा रही है.

कैसे शुरू हुई ‘KING’ की कहानी

शुरुआत में ‘KING’ को सुजॉय घोष डायरेक्ट कर रहे थे और फिल्म का बजट करीब 150 करोड़ रुपये रखा गया था. तब शाहरुख खान का किरदार सिर्फ एक एक्सटेंडेड कैमियो के रूप में लिखा गया था. लेकिन कहानी और एक्शन को और ऊंचाई देने के लिए शाहरुख ने बाद में सिद्धार्थ आनंद के साथ हाथ मिलाया. सिद्धार्थ, जिन्होंने पठान और वॉर जैसी सुपरहिट एक्शन फिल्में दी हैं, उन्होंने इस प्रोजेक्ट को एक ग्लोबल एक्शन फ्रेंचाइज का रूप देने की योजना बनाई.

350 करोड़ रुपये का मेगा बजट

नवीन रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहरुख खान ने सिद्धार्थ आनंद को पूरी रचनात्मक छूट दी है. नतीजा यह हुआ कि फिल्म का बजट 150 करोड़ से बढ़कर 350 करोड़ रुपये तक पहुंच गया.
सूत्रों के मुताबिक, ‘KING’ को भारत में बनाई जा रही एक ग्लोबल स्केल एक्शन फिल्म कहा जा रहा है. सिद्धार्थ का लक्ष्य है कि पश्चिमी देशों की फिल्मों की तरह हाई-ऑक्टेन एक्शन को कम लागत में तैयार किया जाए.

6 धांसू एक्शन सीक्वेंस से सजी होगी फिल्म

  • ‘KING’ की पूरी कहानी 6 शानदार एक्शन सीक्वेंस पर आधारित होगी. इनमें से तीन सीक्वेंस रियल लोकेशंस पर शूट किए गए हैं, जबकि बाकी तीन स्टूडियो सेट्स पर फिल्माए जाएंगे.

  •  शाहरुख खान के ओपनिंग सीक्वेंस पर ही भारी-भरकम बजट खर्च किया गया है, जिसे फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण माना जा रहा है.

  • सिद्धार्थ आनंद ने इन सीक्वेंस को भारत में अब तक देखे गए सबसे भव्य और तकनीकी रूप से बेहतरीन एक्शन दृश्यों के रूप में डिजाइन किया है.

2026 में रिलीज की तैयारी

‘KING’ को 2026 में रिलीज करने की योजना है. यह फिल्म न केवल शाहरुख खान की एक और कमबैक फिल्म होगी, बल्कि इसे भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी एक्शन मूवी माना जा रहा है. शाहरुख खान बतौर प्रोड्यूसर इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं और उनकी यह कोशिश है कि दर्शकों को एक ऐसा सिनेमाई अनुभव दिया जाए, जो ग्लोबल स्टैंडर्ड्स पर खरा उतरे.

calender
09 November 2025, 11:54 AM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag