रणवीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर यश की कर दी धुलाई! 'धुरंधर 2' ने 'टॉक्सिक' को 10 गुना पीछे छोड़ा, जानिए रिलीज डेट

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' और यश की 'टॉक्सिक' साथ में रिलीज हो रही है. दोनों फिल्मों के बीच भारी क्लैश देखने को मिल रही है. दोनों की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है.

Sonee Srivastav

नई दिल्ली: रणवीर सिंह की धुरंधर 2: द रिवेंज और यश की टॉक्सिक 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. रिलीज से पहले ही दोनों फिल्मों में जोरदार टक्कर देखेने को मिल रही है.

अभी रिलीज से सिर्फ 17 दिन बचे हैं, लेकिन अमेरिका में एडवांस बुकिंग के शुरुआती आंकड़े रणवीर सिंह की फिल्म को बहुत आगे दिखा रहे है. धुरंधर 2 ने टॉक्सिक को काफी पीछे छोड़ दिया है, जिससे फैंस में अच्छा खासा जोश है.

अमेरिका में एडवांस बुकिंग का बड़ा अंतर

ट्रेड एनालिस्ट्स और वेंकी बॉक्स ऑफिस के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, धुरंधर 2 ने अमेरिका में प्रीमियर शोज के लिए शानदार शुरुआत की है. फिल्म ने 151 थिएटर्स में 209 शोज में 1,953 टिकट बेचकर 33,723 अमेरिकी डॉलर की कमाई की है. वहीं, यश की टॉक्सिक अभी शुरुआती दौर में है. इसने 81 थिएटर्स में 122 शोज में सिर्फ 189 टिकट बेचे हैं, जिससे कमाई 3,665 डॉलर हुई है.

यानी धुरंधर 2 ने टॉक्सिक से लगभग 9 से 10 गुना ज्यादा टिकट बेचे हैं. बता दें, पिछले 24 घंटों में धुरंधर 2 की बुकिंग में 159% का उछाल आया है, जबकि टॉक्सिक की बुकिंग धीमी गति से बढ़ रही है.

धुरंधर 2 और टॉक्सिक की कहानी 

धुरंधर 2 की पहली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था और अमेरिका-कनाडा में 21 मिलियन डॉलर कमाए थे. इस सीक्वल में रणवीर सिंह दोबारा हमजा के किरदार में हैं, जो पाकिस्तान में भारतीय जासूस के रूप में घुसपैठ करता है. फिल्म में अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन और सारा अर्जुन जैसे बड़े नाम हैं. निर्देशक आदित्य धर ने इसे एक्शन से भरपूर स्पाई थ्रिलर बनाया है.

दूसरी तरफ, टॉक्सिक एक अनोखा गैंगस्टर ड्रामा है, जिसमें यश तीन अलग-अलग रोल में दिखेंगे. नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया और हुमा कुरैशी जैसे कलाकार हैं. निर्देशक गीतु मोहनदास ने इसे 'ग्रोन-अप्स के लिए फेयरी टेल' बताया है. केजीएफ सीरीज की सफलता के बाद फैंस यश से बहुत उम्मीदें रखते हैं, लेकिन अमेरिका में कन्नड़ फिल्मों का बेस अभी मजबूत नहीं है.

अमेरिका में धुंरधर 2 का दबदबा 

एडवांस बुकिंग अभी शुरुआती है और अगले दिनों में दोनों फिल्मों के ज्यादा शोज और थिएटर्स जुड़ेंगे. प्रचार, ट्रेलर और फैंस की प्रतिक्रिया से स्थिति बदल सकती है. धुरंधर 2 ने शुरुआती बढ़त ले ली है, लेकिन टॉक्सिक भी तेजी से पकड़ सकती है. 

यह क्लैश भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े बॉक्स ऑफिस मुकाबलों में से एक होगा. रणवीर सिंह की फिल्म ने अमेरिका में सुपरस्टार यश को अभी तक पीछे छोड़ दिया है, लेकिन असली जंग 19 मार्च को थिएटर्स में होगी. 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag