Filmfare OTT Awards 2025: जयदीप अहलावत और अनन्या पांडे ने लूट लिए टॉप अवॉर्ड्स, ब्लैक वारंट बनी बेस्ट सीरीज

मुंबई में हुए फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड्स 2025 में कई बड़े सितारें पहुंचे हुए थे. इस दौरान बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया. इस शाम को और हसीन बनाने के लिए आलिया भट्ट और विक्की कौशल जैसे सितारें मौजूद हुए.

Sonee Srivastav

Filmfare OTT Awards 2025: सोमवार (15 दिसंबर 2025 ) को मुंबई में को हुए फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड्स के छठे संस्करण में ओटीटी की दुनिया के सितारों ने चमक बिखेरी. इस समारोह में वेब सीरीज और फिल्मों के बेहतरीन प्रदर्शनों को सम्मानित किया गया. 'ब्लैक वारंट' और 'पाताल लोक सीजन 2' जैसी सीरीज ने कई पुरस्कार जीते, जबकि फिल्म कैटेगरी में 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' आगे रही. इस समारोह में आलिया भट्ट, विक्की कौशल जैसे सितारे भी मौजूद रहे. 

सीरीज में मुख्य एक्टिंग अवॉर्ड्स

ड्रामा कैटेगरी में बेस्ट एक्टर (पुरुष) का अवॉर्ड जयदीप अहलावत को 'पाताल लोक सीजन 2' के लिए मिला. उनकी शानदार एक्टिंग की सभी ने तारीफ की. वहीं बेस्ट एक्ट्रेस (महिला) ड्रामा में मोनिका पंवार ने 'खौफ' के लिए यह पुरस्कार जीता. 

कॉमेडी कैटेगरी में बेस्ट एक्टर (पुरुष) का अवॉर्ड बरुण सोबती 'रात जवान है' फिल्म के लिए जीता. साथ ही स्पर्श श्रीवास्तव ('दुपहिया') को भी ये अवॉर्ड मिला. बेस्ट एक्ट्रेस (महिला) कॉमेडी में अनन्या पांडे ने 'कॉल मी बे' के लिए ट्रॉफी उठाई.  क्रिटिक्स चॉइस में जहान कपूर ('ब्लैक वारंट') और रसिका दुगल ('शेखर होम') को सराहा गया. 

फिल्म कैटेगरी में बेस्ट एक्टर्स

वेब ओरिजिनल फिल्मों में बेस्ट एक्टर (पुरुष) अभिषेक बनर्जी को 'स्टोलन' के लिए मिला. बेस्ट एक्ट्रेस (महिला) का अवॉर्ड सान्या मल्होत्रा ने 'मिसेज' में शानदार भूमिका के लिए जीता. क्रिटिक्स की पसंद में विक्रांत मैसी ('सेक्टर 36') और प्रीति पाणिग्राही ('गर्ल्स विल बी गर्ल्स') विजेता बने. 

अन्य हाइलाइट्स

'ब्लैक वारंट' को बेस्ट सीरीज चुना गया, जबकि 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' बेस्ट फिल्म बनी. इस शाम ने ओटीटी कंटेंट की बढ़ती ताकत को दिखाया. कई तकनीकी कैटेगरी में भी 'खौफ' और 'पाताल लोक' आगे रहे. यह अवॉर्ड्स ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर आने वाले नए टैलेंट को प्रोत्साहन देते हैं.

आलिया और अनन्या की ड्रेस ने खींचा सभी का ध्यान 

सोमवार की शाम मुंबई में हुए इस अवॉर्ड समारोह में आलिया भट्ट विंटेज ब्लैक ड्रेस में बेहद खूबसूरत लगीं. तो वहीं अनन्या पांडे फ्रंट स्लिट वाली सुनहरी रंग की चमकदार ड्रेस में सभी का ध्यान खींची. 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag