सलमान खान को धमकी देने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने जारी किया लुक आउट नोटिस

Salman Khan: सलमान खान को लगातार कई बार जान से मारने की धमकियां मिल रही है इस मामले को मुंबई पुलिस सख्ती से लेते हुए आरोपी के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया है।

Deeksha Parmar
Deeksha Parmar

Salman Khan Death Threat: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को मार्च महीने में एक ईमेल द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई थी। पिछले दिनों एक नाबालिग शख्स ने भी मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम फोन करके सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मुंबई पुलिस काफी दिनों से धमकी भरें इमेल भेजने वाले आरोपी की तलाश मे जुटे थे। हालांकि अब इस आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एक लुक आउट नोटिस जारी कर दिया है। आपको बता दें कि यह संदिग्ध आरोपी हरियाणा का रहने वाला है जो यूके में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है।

सलमान खान को मिली थी जान से मारने की धमकी

मुंबई पुलिस के रिपोर्ट के मुताबिक इस शख्स ने मार्च 2023 में गैंगस्टर गोल्डी बराड के नाम से सलमान खान के करीबी यानी उनके मैनेजर को एक धमकी भरा ईमेल भेजा था जिसमें अभिनेता को जान से मारने की धमकी दी गई था। इस ईमेल को मिलते ही सलमान खान के मैनेजर ने मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में सख्ती से पुलिस जांच में जुड़ी हुई है। लेकिन अब तक मुंबई पुलिस को इस आरोपी की जानकारी नहीं मिल पाई है। जिस वजह से पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक लुकआउट नोटिस जारी किया है।

आपको बता दें कि सलमान खान को जान से मारने की धमकी भरा ईमेल उनके मैनेजर को 18 मार्च दोपहर 1 बजकर 46 मिनट पर मिला था। जिसके बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सलमान खान अपना सुरक्षा के चलते बुलेटप्रूफ कार भी खरीदी है। इसके अलावा उनके पास y+ की सुरक्षा भी दी गई है।

calender
09 May 2023, 12:19 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो