'टॉक्सिक' फिल्म के पहले सॉन्ग का पोस्टर हुआ रिलीज, फिर गायब हुआ कियारा का चेहरा, फैंस गुस्से भड़के

शुक्रवार को यश की मचअवोटेड फिल्म 'टॉक्सिक' ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' का पहला गाना 'तबाही' का धमाकेदार पोस्टर रिलीज हुआ. जिसमें समुद् के किनारे यश कियारा अदवाणी को गोद में उठाए नजर आ रहे है. मगर कियारा का चेहरा पूरी तरह छिपा है. फैंस की सारी नजरें उसी पर टिक गईं है और सवालो के बाढ़ आ गए हैं.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

शुक्रवार को यश की मचअवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक' ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' के मेकर्स ने फिल्म के पहले गाने 'तबाही' का ऑफिशियल पोस्टर जारी किया है. इस पोस्टर में यश ने कियारा अदवाणी गोद में उठाए समुद्र के किनारे नजर आ रहे हैं, लेकिन फैंस की नजरें एक बार फिर कियारा के चेहरे पर टिकी हैं जो पूरी तरह छिपा हुआ है. यश और कियारा ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर यह पोस्टर शेयर किया, जिसके बाद फैंस की प्रतिक्रियाएं तेज हो गईं.

'तबाही' गाना 2 कब होगा रिलीज 

तबाही गाना जो मार्च को रिलीज होगा. जिसे विशाल मिश्रा ने कंपोज और गाया है. फिल्म के टीजर और अब इस पोस्टर में भी महिला लीड्स के चेहरों को न दिखाने की रणनीति ने दर्शकों में काफी चर्चा और गुस्सा दोनों पैदा कर दिया है.

तबाही पोस्टर का लुक और कैप्शन

पोस्टर में यश शर्टलेस नजर आ रहे हैं, सिगार मुंह में दबाए हुए कियारा को गोद में उठाए समुद्र तट पर खड़े हैं. हवा के झोंकों में दोनों के बाल उड़ रहे हैं, लेकिन कियारा का चेहरा यश के कंधे के पीछे पूरी तरह छिपा हुआ है. कियारा अदवाणी ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि एक विषैली दुनिया, एक सुरक्षित जगह #तबाही. गाना 2 मार्च को रिलीज हो रहा है. #टॉक्सिकदमूवी.

फिल्म और के कास्ट की जानकारी

गीतु मोहनदास द्वारा निर्देशित 'टॉक्सिक' में यश के अलावा नयनतारा, हमा कुरैशी, रुकमिणी वसंत और तारा सुतारिया अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म का पहला टीजर जनवरी में रिलीज हुआ था, जिसमें यश के किरदार 'राया' की गहन और रहस्यमयी छवि दिखाई गई. इस महीने आए टीजर में यश के दो और किरदारों का जिक्र हुआ और सात साल बाद क्लीन-शेव लुक में नजर आए. हालांकि, पिछले साल जारी किरदार पोस्टर्स को छोड़कर फिल्म के किसी भी प्रमोशनल मटेरियल में अब तक महिला कलाकारों के चेहरे नहीं दिखाए गए हैं.

फैंस की नाराजगी और कमेंट्स

पोस्टर जारी होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएं तीखी रही हैं. एक फैन ने लिखा, क्या वे कभी कियारा का चेहरा दिखाएंगे, शायद फिल्म में भी नहीं. दूसरे ने कहा- पांच महिला मुख्य कलाकार हों और उनमें से किसी का भी चेहरा प्रचार सामग्री में न दिखाया जाए, ऐसा कैसे हो सकता है?  रेडिट पर एक यूजर ने गुस्से में लिखा औरत को सिर्फ एक प्रॉप की तरह इस्तेमाल करने की ये बेवकूफी क्या है? चेहरा नहीं... पहचान नहीं... बस एक शरीर है, है ना? एक और कमेंट था, टीजर और सभी पोस्टरों में सिर्फ वही लड़का है, मुझे समझ नहीं आता कि इतनी सारी अभिनेत्रियों को क्यों लिया गया है.

रिलीज डेट और क्लैश

टॉक्सिक' 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जहां इसका क्लैश रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' से होगा.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag